Indian Govt Scheme – Sarkari Yojna

Information about latest Indian Government Schemes provided by Modi Government. Various Scheme by Niti Ayog i.e. Pradhan Mantri Awas Yojna, Ujjwala Yojna etc.

The Government clarified that Hotels / Restaurants will not be closed until 15 October 2020. सरकार ने स्पष्ट किया की 15 अक्टूबर 2020 तक होटल/रेस्तरां बंद नहीं रहेंगी।

The Government clarified that Hotels / Restaurants will not be closed until 15 October 2020. सरकार ने स्पष्ट किया की 15 अक्टूबर 2020 तक होटल/रेस्तरां बंद नहीं रहेंगी।  पर्यटन मंत्रालय ने कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण 15 अक्टूबर 2020 तक होटल/रेस्तरां बंद रखने के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया है
पत्र सूचना कार्यालय
भारत सरकार
पर्यटन मंत्रालय
22-अप्रैल-2020 14:01 IST
पर्यटन मंत्रालय ने कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण 15 अक्टूबर 2020 तक होटल/रेस्तरां बंद रखने के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया है
यह पर्यटन मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि एक  फर्जी पत्र में यह दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण होटल/रेस्तरां 15 अक्टूबर 2020 तक बंद रहेंगे। पर्यटन मंत्रालय के नाम से लिखा गया यह फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित या सर्कुलेट हो रहा है और पूरे पर्यटन क्षेत्र में दहशत पैदा कर रहा है। इसे ध्‍यान में रखते हुए पर्यटन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ‘पर्यटन मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई भी पत्र जारी नहीं किया गया है’ और लोगों को इस तरह की फर्जी खबरों पर कतई भरोसा नहीं करना चाहिए।

[post_ads]

इस बारे में पीआईबी फैक्ट चेक पर भी बाकायदा स्पष्ट कर दिया गया है, जो निम्‍नानुसार है:
पर्यटन+मंत्रालय
पर्यटन मंत्रालय ने पहले ही सोशल मीडिया पर इस बारे में खंडन जारी कर दिया था और इसके साथ ही मुंबई पुलिस की साइबर अपराध इकाई के यहां शिकायत दर्ज करा दी थी। 

[post_ads_2]

पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट ने भी कुछ दिन पहले इस बारे में खंडन जारी किया था, लेकिन फर्जी संदेश फिर से प्रसारित हो रहा है। पीआईबी फैक्ट चेक ने कल भी स्पष्टीकरण फिर से जारी किया है। सभी से यह अनुरोध किया जाता है कि इस तरह के संदेशों पर कतई ध्‍यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
Source : PIB 
नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे
*****
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link