8th CPC Salary Calculator

Estimate your revised basic pay, DA, HRA, TPTA & gross salary

* This calculator provides an estimated salary based on the selected fitment factor. 8th CPC pay, DA, HRA and TPTA rates are subject to official government notification.

Estimated Salary

New Basic Pay₹0
DA (on Basic Pay)₹0
HRA₹0
Transport Allowance (TPTA)₹0
DA (on TPTA)₹0
Estimated Gross Salary₹0
🧮

Enter your details and click Calculate Salary to see your estimated salary here.

Indian Govt Scheme – Sarkari Yojna

Information about latest Indian Government Schemes provided by Modi Government. Various Scheme by Niti Ayog i.e. Pradhan Mantri Awas Yojna, Ujjwala Yojna etc.

Pradhan Mantri Awaas Yojana प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश में पीएमएवाई के 4.5 लाख लाभार्थियों के गृहप्रवेश में शामिल होंगे

Pradhan Mantri Awaas Yojana प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश में पीएमएवाई के 4.5 लाख लाभार्थियों के गृहप्रवेश में शामिल होंगे

भोपाल, 18 अक्टूबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि 22 अक्टूबर को धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सतना जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के 4.50 लाख हितग्राहियों के गृह प्रवेश में वर्चुअल तौर पर शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश में पीएमएवाई के 4.5 लाख लाभार्थियों
हिंदू परंपरा के अनुसार किसी व्यक्ति के पहली बार अपने नए मकान में प्रवेश करने के अवसर पर गृह प्रवेश की पूजा होती है। पीएमएवाई का मुख्य कार्यक्रम सतना के बीटीआई मैदान में होगा।
गौरतलब है कि गत 35 दिनों में यह तीसरा मौका होगा जब प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे। इससे पहले उन्होंने 17 सितंबर को श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को छोड़ा था। 11 अक्टूबर को उज्जैन में ‘महाकाल लोक’ परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण किया था।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल के अंत में होने हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 4.50 लाख लाभार्थियों को दिवाली के अवसर पर अपने मकान मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तौर पर ‘‘गृह प्रवेश’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।’’
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां मंत्रालय में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बीटीआई मैदान में मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में पीएमएवाई के तहत पहले हर महीने 20 से 25 हजार मकानों का निर्माण किया जाता था, जो अब बढ़कर एक लाख मकान प्रतिमाह हो गई है। उन्होंने बताया, ‘‘योजना के लिए दस हजार करोड़ रुपए की वित्तीय व्यवस्था की गई है।’’
गौरतलब है कि पांच दिवसीय दीपावली पर्व धनतेरस से शुरु होता है, और इस दिन को नयी खरीदी के लिहाज से शुभ माना जाता है।
मुख्यमंत्री चौहान ने पीएमएवाई के लाभार्थियों से रंगोली बनाने और दीये जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर हर जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कुछ लाभार्थियों के साथ चर्चा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा, ‘‘कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीणों को शामिल करने का प्रयास किया जाना चाहिए। इसके प्रसारण को देखने के लिए गांव के लोगों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। उन्हें डोंडी द्वारा कार्यक्रम के बारे में सूचित किया जाना चाहिए।’’
एक अधिकारी ने कहा कि पीएमएवाई के तहत मकानों के निर्माण के लिए नौ हजार महिलाओं सहित 51 हजार राजमिस्त्रियों या कारीगरों को प्रशिक्षित किया गया था।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/bhopal/pm-modi-to-attend-griha-pravesh-of-45-lakh-pmay-beneficiaries-in-madhya-pradesh/articleshow/94946522.cms

नोट :- हमारे वेबसाइट indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****

0 Shares
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link