1 दिसंबर से हुए ये महत्वपूर्ण बदलाव, जो अपकी जेब पर डालेंगे बड़ा प्रभाव

1 दिसंबर से हुए ये महत्वपूर्ण बदलाव, जो अपकी जेब पर डालेंगे बड़ा प्रभाव
हर महीने का पहला दिन आमतौर पर बदलाव लाता है। इसलिए जरूरी है कि आप उनके बारे में पहले से जान लें। आइए जानते हैं कि 1 दिसंबर से क्या बदलने जा रहा है।
महत्वपूर्ण बदलाव
एलपीजी सिलेंडर के भाव बढ़े
एलपीजी सिलेंडर के सस्ता होने की उम्मीदों को आज झटका लगा है। गैस सिलेंडर आज से 100 रुपये महंगा हो गया है। राहत की बात ये थी कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। पेट्रोलियम कंपनियों ने यह बढ़ोतरी कमर्शियाल सिलेंडर की कीमतों में की है। पिछले महीने 266 रुपये महंगा हुआ था और अब इसमें 100 रुपये की वृद्धि की गई है। आज भी दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2100 रुपये के पार है। दो महीने पहले यह 1733 रुपये का था। मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 2051 रुपये का हो गया है। वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2174.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2234 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
आईटीआर फाइल करने की समय सीमा
31 दिसंबर तक आपको आईटीआर फाइल करना जरूरी है। क्योंकि, कोविड -19 महामारी के मद्देनजर करदाताओं के सामने आने वाली कठिनाइयों के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कराधान बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समय सीमा वित्त वर्ष 2020-21 को 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दिया था।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन महंगा
एसबीआई की क्रेडिट कार्ड ईएमआई सुविधा पर उत्पाद खरीदने वाले ग्राहक 1 दिसंबर 2021 से महंगे होने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एसबीआई कार्ड अब आज से सभी ईएमआई खरीद लेनदेन पर ₹99 प्लस टैक्स का प्रसंस्करण शुल्क लगाएंगे। ₹99 का प्रसंस्करण शुल्क केवल उन लेनदेन पर लिया जाएगा, जिन्हें सफलतापूर्वक समान मासिक किस्तों या ईएमआई लेनदेन में परिवर्तित कर दिया गया है।
पीएनबी ने बचत खाते की ब्याज दरों में किया संशोधन
पंजाब नेशनल बैंक ने 1 दिसंबर 2021 से बचत खाते की ब्याज दर में कटौती करने के अपने फैसले की घोषणा की है। पीएनबी ने बचत खाते में जमा राशि पर ब्याज दर को 10 लाख रुपये से कम और 5 आधार अंकों (बीपीएस) से कम कर दिया है। बचत खाते में ₹10 लाख से कम की शेष राशि पर ब्याज दर 2.80% होगी। वहीं, 10 लाख और उससे अधिक की शेष राशि पर ब्याज दर 2.85% प्रति वर्ष होगी।

14 साल बाद माचिस की कीमतों में बढ़ोतरी

भारत में 14 वर्षों के बाद माचिस की कीमतों में वृद्धि देखी जाएगी। माचिस की खुदरा कीमत 1 दिसंबर, 2021 से शुरू होने वाले ₹1 के मौजूदा मूल्य से दोगुनी होकर ₹2 हो जाएगी। यह 2007 के बाद की बात है। वहीं, प्रति बॉक्स माचिस की तीलियों की संख्या भी बढ़ रही है।
जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करने पर रुक सकती है पेंशन
जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की समय सीमा 30 नवंबर थी, और यदि दस्तावेज जमा नहीं किया जाता है, तो पेंशन संवितरण प्राधिकरण (पीडीए) पेंशनभोगी के देय धन का वितरण नहीं कर सकते हैं।
आधार से लिंक नहीं कराने पर रुकेगा EPF का पैसा
यदि आप कॉर्पोरेट क्षेत्र के कर्मचारी हैं और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में आपका खाता है, तो आपको अपने खाते को अपने आधार से लिंक करना होगा। आधार को UAN से जोड़ने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी।
Source: https://www.livehindustan.com

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****

दिव्यांग शादी प्रोत्साहन योजना: सरकार द्वारा विकलांग से शादी करने में मिलेंगे 1 लाख रुपये

दिव्यांग शादी प्रोत्साहन योजना: सरकार द्वारा विकलांग से शादी करने में मिलेंगे 1 लाख रुपये
Divyang Shadi Protsahan Yojana
Divyang Shadi Protsahan Yojana 2020-:अब सरकार द्वारा दिव्यांग से शादी करने पर एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अगर लड़का और लड़की दोनों दिव्यांग हैं तो दो लाख और दिव्यांगों के अन्तरजातीय विवाह करने पर तीन लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसका लाभ 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग को ही मिलेगा। यह अपने आप में शुरू की गयी पहली योजना है जिसमे विकलांग व्यक्ति से शादी करने पर सरकार आर्थिक मदद कर रही है। जिससे दिव्यांग व्यक्ति की भी शादी हो सके और वो अपने आगे का जीवन अच्छे से निर्वाह कर सके।
[post_ads_2]

डीआरडीए में राज्य आयुक्त नि:शक्तता डॉ. शिवाजी कुमार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। राज्य आयुक्त ने दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधा और नियमों के बारे में जानकारी देते हुए जनप्रतिनिधियों से दिव्यांगों को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि दिव्यांग शादी के बाद, प्रोत्साहन राशि के लिए सामाजिक सुरक्षा कोषांग में आवेदन दे सकते हैं। साथ ही अगर प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने में कोई दिक्कत हो तो उसके लिए शिकायत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गए है। नीचे हम आपको Divyang Shadi Protsahan Yojana 2020 Application Form | 1 Lakh Rupees to Marry Disabled Person | विकलांग शादी प्रोत्साहन योजना हेतु आवेदन कैसे करें की पूरी जानकारी दे रहे हैं। कृपया इसके लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें
File Your Complaint under Viklang / Divyang Shadi Protsahan Yojana – अगर किसी दिव्यांग को प्रोत्साहन राशि मिलने में कोई दिक्कत आ रही हो तो वह टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 844-8385-590 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
सरकार द्वारा कोरोना काल में सभी वृद्धावस्था/विधवा/विकलांगों के लिए 3 महीने की अग्रिम पेंशन डाल दी गयी है, अगर आपके खाते में अभी तक पेंशन नहीं आये है तो अधिक जानकारी हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।
[post_ads]

Divyang Shadi Protsahan Yojana अन्य महत्वपूर्ण विवरण-
  • सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए शिक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है।
  • साथ ही निजी स्कूलों को पांच प्रतिशत दिव्यांगों का नामांकन लेना होगा।
  • सैंडिस कंपाउण्ड में चलंत कोर्ट में सुनवाई होगी, जिसमे दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
  • पेंशन और सर्टिफिकेट नहीं मिलने पर भी सुनवाई होगी।
  • इसके साथ ही विकलांग लोगों को ऑन स्पॉट ड्राइविंग लाइसेंस (DL) दिये जायेंगे।
Note – योजना की घोषणा करते हुए सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने 21 प्रकार की दिव्यांगता के बारे में जानकारी दी। जिसमे मुख्य रूप से शारीरिक विकलांगता और मानसिक विकलांगता की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
Source : http://divyangjan.upsdc.gov.in
नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे। 
*****

एमएसएमई सेक्टर को बड़ी राहत की तैयारी, 1 लाख करोड़ की क्रेडिट गारंटी स्कीम का ऐलान कर सकती है सरकार

एमएसएमई सेक्टर को बड़ी राहत की तैयारी, 1 लाख करोड़ की क्रेडिट गारंटी स्कीम का ऐलान कर सकती है सरकार Preparations for big relief for MSME sector, government may announce 1 lakh crore credit guarantee scheme
Preparations+for+big+relief
कोरोना के दौरान केंद्र एमएसएमई सेक्टर को राहत देने के लिए उसकी परिभाषा बदलने पर विचार कर रही है। सरकार उस नियम में बदलाव करने जा रही है जिसके तहत इस सेक्टर में निवेश ज्यादा होगा और देश मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। मौजूदा दौर में कंपनियों की माली हालत यानि नेटवर्थ और वहां लगे उपकरणों के हिसाब से उसमें निवेश किया जाता रहा है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते सरकार पूरे सेक्टर में जान फूंकने के मकसद से कई नए बदलाव पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस हफ्ते के आखिर तक अर्थव्यवस्था के लिए राहत पैकेज के साथ नियमों में इन बदलावों का भी ऐलान कर सकती है।
केंद्र की मंशा है कि मैन्युफैक्चरिंग में तेजी लाई जाए और विदेशी निवेश के नियमों के भारतीय कंपनियों के हित के हिसाब से आसान बनाया जाए। सरकार इसमें निवेश को मंजूरी देने के मकसद से एक प्रभावी व्यवस्था बनाएगी। सरकार करोबारियों के लिए 1 लाख करोड़ की क्रेडिट गारंटी स्कीम का भी ऐलान कर सकती है। हिन्दुस्तान’ को मिली जानकारी के मुताबिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने इंडस्ट्री की सभी मांगों से जुड़े प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास भेज दिए हैं।
[post_ads_2]

भारत के लिए बड़ा मौका 
जानकारों की राय है कि चीन से शुरू हुई महामारी के चलते अब तमाम विदेशी कंपनियां वहां से कारोबार समेटकर भारत का रुख कर सकती हैं। सरकार भी यहां कारोबार में जरूरी बदलाव कर देश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
Source : https://www.livehindustan.com

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे
*****
Share via
Copy link