Happy Deepavali (Diwali) 2021 दिवाली की शुभकामनाएं।
“प्रकाश पर्व – दीपावली के पावन अवसर पर Indian Govt Scheme – Sarkari Yojna – सरकारी योजना के समस्त सदस्यों की तरफ से आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।
पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ मनायी जाने वाली दीपावली का संबंध सीता और लक्ष्मण के साथ श्रीराम के अयोध्या मे वापस लौटने से है। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक यह त्योहार श्रीराम के जीवन के महान आदर्शों में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है। श्रीराम हमारी संस्कृति में सत्य, धर्म, साहस और करुणा के अवतार हैं। ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ को आदर्श राजा, आज्ञाकारी पुत्र, अपराजेय योद्धा और सभी के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में पूजा जाता है। दीपावली के उत्सव में समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है।
भगवान से प्रार्थना है कि हमारे जीवन में प्रकाश, सद्भाव, समृद्धि और शांति लेकर आने वाला यह त्योहार सभी के जीवन को अधिक संपन्न बनाने के लिए एक नए उत्साह का संचार करे और सभी लोगों के लिए खुशियां लेकर आए।“ आप सभी के घरो मे लछमीजी का वास हो।
नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।
*****









