8th CPC Salary Calculator

Estimate your revised basic pay, DA, HRA, TPTA & gross salary

* This calculator provides an estimated salary based on the selected fitment factor. 8th CPC pay, DA, HRA and TPTA rates are subject to official government notification.

Estimated Salary

New Basic Pay₹0
DA (on Basic Pay)₹0
HRA₹0
Transport Allowance (TPTA)₹0
DA (on TPTA)₹0
Estimated Gross Salary₹0
🧮

Enter your details and click Calculate Salary to see your estimated salary here.

Indian Govt Scheme – Sarkari Yojna

Information about latest Indian Government Schemes provided by Modi Government. Various Scheme by Niti Ayog i.e. Pradhan Mantri Awas Yojna, Ujjwala Yojna etc.

MP Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana एमपी मुख्यमंत्री मुफ्त तीर्थ यात्रा

MP Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana एमपी मुख्यमंत्री मुफ्त तीर्थ यात्रा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ष 2012 में देश में तीर्थ यात्राओं के महत्व को देखते हुए राज्य में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (MP Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana) की शुरुआत करी थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अंदर गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में रह रहे 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को उनके जीवन में एक बार फ्री तीर्थ यात्रा (Mukhyamantri tirth yatra yojana MP 2019) कराना है। इस सरकारी योजना से जो भी बड़े-बुजुर्ग है जो पैसों की कमी के कारण तीर्थ यात्रा नहीं कर सकते उन्हे एमपी मुख्यमंत्री मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। इस सीएम तीर्थ दर्शन योजना के लिए tirthdarshan.mp.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं
Mukhyamantri+Teerth+Darshan
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना MP (Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana) के तहत निर्धारित तीर्थ स्थलों में से किसी एक के लिए आवेदन पत्र भरकर तीर्थ यात्रा का लाभ उठाया जा सकता है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने सिक्ख बुजुर्गों के लिए भी इस मध्यप्रदेश एमपी तीर्थ दर्शन योजना 2019 () में श्री करतारपुर साहिब को भी जोड़ दिया है जो पाकिस्तान में है।
इस मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना एमपी में यात्रा पर जाने वाले सभी लोगो के लिए फ्री में रहने, खाने (भोजन), घूमने-फिरने और गाइड आदि की सुविधाएँ शामिल की गई है।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना – आवेदन पत्र डाउनलोड
मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण फॉर्म (MP Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana 2019 Registration) आप नीचे दिये गए स्टेस्प को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं:
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राज्य सरकार के नए तीर्थ दर्शन tirthdarshan.mp.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।
  • होम पेज पर “फॉर्म डाउनलोड करें” के सेक्शन में जाकर “तीर्थ दर्शन के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें” पर क्लिक करना है।
  • पंजीकरण फॉर्म को भर कर तहसील / उप तहसील में नीचे दिये गये दस्तावेजों के साथ जमा करना है।

यदि कोई वरिष्ठ अकेले जाने के लिए आवेदन (Complete Procedure to Apply Online MP CM Free Tirth Yatra Yojana) करता है तो वो अपने साथ एक सहायक भी ले जा सकता है और अगर आवेदन समूह में जाने के लिए किया गया है तो 3-4 लोगों के लिए 1 सहायक ही जा सकता है।

मध्यप्रदेश सीएम तीर्थ दर्शन योजना – जरूरी दस्तावेज़
  • राशन कार्ड
  • बीपीएल कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मनरेगा जॉब कार्ड (MNREGA Job Card)

एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना – तीर्थयात्रा / स्थान

  • श्री बद्रीनाथ
  • श्री केदारनाथ
  • श्री जगन्नाथ पुरी
  • श्री द्वारका पुरी
  • हरिद्वार
  • अमरनाथ
  • वैष्णो देवी
  • शिरडी
  • तिरुपति
  • अजमेर शरीफ
  • काशी (वाराणसी)
  • गया
  • अमृतसर
  • रामेश्वरम
  • सम्मेद शिखर
  • श्रवणबेलगोला
  • वेलांगकन्नी चर्च, नागापट्टनम तमिलनाडू

मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना एमपी – योग्यता / पात्रता

  • MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए लाभार्थी की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • आवेदक द्वारा इस योजना का लाभ पहले कभी न लिया गया हो

फ्री तीर्थ यात्रा योजना एमपी – शर्तें

  • यात्रा के दौरान अगर सरकार द्वारा निशुल्क प्रदान किये जाने वाली सुविधा के अलावा किसी अन्य सुविधा का लाभ लेना है तो लाभार्थी को उसका शुल्क देना होगा।
  • इस योजना के तहत यात्रियों का चयन लॉटरी सिस्टम द्वारा किया जायेगा।
  • यात्रियों की स्वास्थ सम्बन्धी जांच कलेक्टर द्वारा की जाएगी।
  • यात्रियों के साथ राजस्व विभाग के शासकिय अधिकारी को भेजने की व्यवस्था भी की जाएगी।

इस योजना से संबन्धित अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट (Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana Portal) पर जा सकते हैं या फिर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नोटिफ़िकेशनडाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इन नंबरों 9424891654, 8764175950, 9425012227, 9826232153 पर संपर्क कर सकते हैं।

नोट :- हमारे वेबसाइट indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट indiangovtscheme.com से जुड़े रहे। 

*****
0 Shares
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link