8th CPC Salary Calculator

Estimate your revised basic pay, DA, HRA, TPTA & gross salary

* This calculator provides an estimated salary based on the selected fitment factor. 8th CPC pay, DA, HRA and TPTA rates are subject to official government notification.

Estimated Salary

New Basic Pay₹0
DA (on Basic Pay)₹0
HRA₹0
Transport Allowance (TPTA)₹0
DA (on TPTA)₹0
Estimated Gross Salary₹0
🧮

Enter your details and click Calculate Salary to see your estimated salary here.

Indian Govt Scheme – Sarkari Yojna

Information about latest Indian Government Schemes provided by Modi Government. Various Scheme by Niti Ayog i.e. Pradhan Mantri Awas Yojna, Ujjwala Yojna etc.

Bihar Corona Sahayata : मुख्यमंत्री राहत कोष योजना, राज्य से बाहर फंसे नागरिकों को सरकार देगी ₹1000 ऐसे करें आवेदन ।

Bihar Corona Sahayata ; मुख्यमंत्री राहत कोष योजना, राज्य से बाहर फंसे नागरिकों को सरकार देगी ₹1000 ऐसे करें आवेदन ।
सरकार के द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत Bihar Corona Sahayat की शुरुआत की गई है जिसके तहत कोरोना वायरस के वजह से लॉकडाउन की स्थिति में राज्य के निवासी जो राज्य से बाहर फंसे हुए हैं उनको सरकार के द्वारा ₹1000 प्रति व्यक्ति दिया जाएगा ।

Bihar+corona+sahayata

बिहार सरकार आपदा प्रबंधन विभाग मुख्यमंत्री राहत कोष योजना । BIHAR CORONA SAHAYATA

बिहार सरकार के द्वारा एक बहुत ही अच्छा कदम उठाया गया है बिहार सरकार ने घोषणा करते हुए बताया कि बिहार के वैसे नागरिक जो किसी अन्य राज्य में काम कर रहे थे या किसी और कारण बस किसी दूसरे राज्य में फंसे हुए हैं और उनके पास पैसा नहीं है तो सरकार उन्हें ₹1000 प्रति व्यक्ति देगी इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल से आवेदन करना होगा । बस ₹1000 को पाने के लिए वह व्यक्ति बिहार का होना चाहिए वह किसी जाति धर्म से हो यह मायने नहीं रखता है ।

[post_ads]
मुख्यमंत्री राहत कोष योजना की शुरुआत क्यों की गई और किसको पैसा दिया जाएगा ।
  • जैसा की आप सभी को पता है कोरोनावायरस जैसी महामारी से पूरी दुनिया जुज रही है , जिसके वजह से भारत में भी लॉकडाउन कर दिया गया है ।
  • ऐसे में बिहार के रहने वाले व्यक्ति जो अभी बिहार की सीमा से बाहर फंसे हुए हैं और अपने घर तक नहीं आ पा रहे हैं क्योंकि कोई व्यवस्था ही नहीं है ।
  • इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के तहत इस आपदा को देखते हुए राज्य के नागरिकों को ₹1000 देने का निर्णय लिया गया है ।
  • बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बिहार पटना के माध्यम से मुख्यमंत्री विशेष सहायता अंतर्गत बिहार से बाहर फंसे लोगों को सहायता राशि ₹1000 दी जाएगी ।
इस राशि को प्राप्त करने के लिए बिहार के नागरिकों को जो बिहार की सीमा से बाहर फंसे हुए हैं एक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा और इसमें अपना आवेदन करना होगा ।

BIHAR CORONA SAHAYATA YOJANA KEY POINTS 

SCHEME NAMEBIHAR CORONA SAHAYATA
LAUMCHED BYCM BIHAR ( NITISH KUMAR )
STATE COVEREDONLY BIHAR
SCHEME START FORHELP BIHAR PEOPLE WICH IS LOCKED IN ANOTHER STATE
BIHAR CORONA SAHAYATA APP DOWNLOAD CLICK HERE
AMOUNT GIVEN BY GOVERNMENT1000/ PERSON
मुख्य बिंदु मुख्यमंत्री राहत कोष योजना , BIHAR CORONA SAHAYATA SCHEME
  • यह योजना केवल उन्हीं लोगों के लिए चलाई गई है जो बिहार राज्य के निवासी हैं तथा बिहार राज्य से बाहर कोरोनावायरस के चलते फंसे हुए हैं ।
  • दूसरे राज्य के निवासी को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा ।
  • आवेदन में फर्जी गिरी नहीं की जा सकेगी क्योंकि एप्लीकेशन आपका GPS location उपयोग करता है और आवेदन तभी स्वीकार किया जाएगा जब आपका GPS location बिहार की सीमा के बाहर हो ।
  • एक आधार कार्ड पर केवल एक ही बार आवेदन किया जा सकता है ।
  • सरकार के द्वारा बिहार के व्यक्ति जो बिहार से बाहर फंसे हुए हैं को ₹1000 प्रति व्यक्ति दिया जाएगा ।
अन्य महत्वपूर्ण बातें मुख्यमंत्री राहत कोष योजना ।
  • लाभार्थी के फोटो (सेल्फी) का मिलान आधार डेटाबेस के फोटो से किया जायेगा अतः आधार का फोटो साफ होना चाहिए।
  • एक आधार संख्या पर एक हीं रजिस्ट्रशन होगा। 
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओo टीo पीo मोबाइल ऍप पर दर्ज करना होगा। 
  • इससे सम्बंधित सहायता सिर्फ बैंक खाता में हीं भेजा जायेगा। 
मुख्यमंत्री राहत कोष योजना BIHAR CORONA SAHAYATA APPLY
Bihar Corona Sahayata Apply करने के लिए सबसे पहला जरूरी नियम कि आप एक बिहार के नागरिक हो और लाभ लेने के लिए जब आप आवेदन कर रहे हो तब आप बिहार के सीमा के बाहर हो ।
आवेदन केवल मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करके ही की जा सकती है ।
नोट :- मोबाइल एप्लीकेशन का नाम बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल ऐप रखा गया है ।
बिहार करोना सहायता लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज । REQUIRED DOCUMENT FOR BIHAR CORONA SAHAYATA APPLICATION
  • लाभार्थी के आधार कार्ड की प्रति
  • लाभार्थी के नाम से बैंक खाता जो बिहार राज्य में अवस्थित किसी बैंक के ब्रांच में हो ।
नोट :- लाभ लेने के लिए आप केवल वही बैंक खाता डाल सकते हैं जो बिहार के किसी जिले या किसी ब्रांच में चालू हो ।


[post_ads_2]

BIHAR CORONA SAHAYATA APPLICATION PROCESS , बिहार कोरोनावायरस पीड़ित मुख्यमंत्री राहत कोष योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें ।

  • बिहार करोना तत्काल सहायता मोबाइल एप को अपने मोबाइल में Install होने दें और मांगे गए Permission को Allow करें ।
  • इसमें सबसे पहले आपको अपना आधार कार्ड संख्या दर्ज करना होगा , अपना नाम दर्ज करें और वेरीफाई के बटन पर क्लिक करें ।
  • जब आपका आधार कार्ड सत्यापित हो जाता है उसके बाद आपको अपना सेल्फी यहां पर अपलोड करना होगा और आधार कार्ड का फोटो भी अपलोड करना होगा ।
  • अब यहां पर आप किस राज्य में अभी फंसे हुए हैं उसकी जानकारी दर्ज करनी होगी ।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपना बैंक अकाउंट का डिटेल दर्ज करना होगा ।
  • बैंक अकाउंट की डिटेल को दर्ज करने के बाद अपने द्वारा दी गई सभी जानकारी को एक बार चेक कर ले ।
  • अब आप अपने आवेदन को आगे बढ़ाएं । जैसे ही आप फाइनल सबमिट करेंगे आपका एप्लीकेशन Bihar Corona Sahayata के अंतर्गत हो जाएगा ।
नोट :- आपके द्वारा दी गई जानकारी को संस्था के द्वारा वेरीफाई किया जाएगा और आपने जब आवेदन किया था उस समय आपका लोकेशन क्या था उसे भी वेरीफाई किया जाएगा ।
अगर सब कुछ सही पाया जाता है तो आपके द्वारा दिए गए खाते में सरकार के द्वारा ₹1000 भेज दी जाएगी 
Source : https://aajtak.intoday.in
नोट :- हमारे वेबसाइट indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट indiangovtscheme.com से जुड़े रहे
*****
0 Shares
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link