8th CPC Salary Calculator

Estimate your revised basic pay, DA, HRA, TPTA & gross salary

* This calculator provides an estimated salary based on the selected fitment factor. 8th CPC pay, DA, HRA and TPTA rates are subject to official government notification.

Estimated Salary

New Basic Pay₹0
DA (on Basic Pay)₹0
HRA₹0
Transport Allowance (TPTA)₹0
DA (on TPTA)₹0
Estimated Gross Salary₹0
🧮

Enter your details and click Calculate Salary to see your estimated salary here.

Indian Govt Scheme – Sarkari Yojna

Information about latest Indian Government Schemes provided by Modi Government. Various Scheme by Niti Ayog i.e. Pradhan Mantri Awas Yojna, Ujjwala Yojna etc.

Jharkhand: Hemant Soren starts CM kitchen, five thousand needy people will get food every day झारखंड : हेमंत सोरेन ने शुरू किया CM किचन, रोजाना पांच हजार जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन

झारखंड मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने शुरू किया CM किचन, रोजाना पांच हजार जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन। यहांं से प्रतिदिन 5000 लोगों को भोजन उपलब्धध कराया जाएगा।
CM+किचन+रोजाना
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी में राउंड टेबल समूह की ओर से खोले गए सीएम किचन का प्रारंभ किया। यहांं से प्रतिदिन 5000 लोगों को भोजन उपलब्धध कराया जाएगा। गाड़ियों में भरकर भी भोजन शहर से लेकर गांव तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा की जल्द ही रांची क्लब और हज हाउस में भी सीएम किचन शुरू होगा।

[post_ads]

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा की कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में कोई भूखा न रहे इसके लिए सरकार के संकल्प को पूरा करने में सामाजिक संगठन एवं जन सहभागिता सराहनीय है। उन्होंने कहा यह आपदा की स्थिति अचानक आई है और लॉकडाउन किया गया। विदेशों में गए झारखंड और देश के लोग फंसे हुए हैं तो वहीं झारखंड के विभिन्न जिलों के लोग दूसरे राज्यों में फंस गए हैं, कई दूसरे राज्य के लोग भी झारखंड में फंसे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तनाव और डर लाजमी है लेकिन किसी को घबराने की जरूरत नहीं है जो जहां है वही रहे, सामाजिक दूरी बनाकर रखें यही कोरोना से जंग जीतने का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा देश के लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनकी बात हो गई है राज्य की सीमा में फंसे लोगों को सुरक्षा स्वास्थ्य सेवा और भोजन उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है और झारखंड सरकार इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएगी। दूसरे राज्य में फंसे झारखंडी लोगों तक भी झारखंड सरकार तेजी से पहुंचकर मदद पहुंचा रही है।
Source : https://www.livehindustan.com
नोट :- हमारे वेबसाइट indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट indiangovtscheme.com से जुड़े रहे
*****
0 Shares
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link