Indira Gandhi Shahari Credit card loan scheme इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना

राजस्थान सरकार ने शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स तथा सर्विस सेक्टर के युवाओं बेरोजगारों को स्वरोजगार एवं रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस योजना का लक्ष्य स्ट्रीट वेंडर्स, अनौपचारिक क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने वाले लोग, जैसे हेयर ड्रेसर, रिक्शावाला, मोची, मिस्त्री, दर्जी, धोबी इत्यादि एवं बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान कर पुनर्स्थापित करना है। Indira Gandhi Shahari Credit card loan scheme के अंतर्गत व्यापारिक गतिविधियों हेतु लाभार्थियों की विभिन्न आवश्यकताओं के लिए बिना किसी गारंटी के ब्याज रहित लोन दिया जाएगा। 

राजस्थान सरकार ने दी इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के प्रारूप को मंजूरी। 

इस योजना में पहले आओ पहले पाओ प्रणाली के तहत पहले पांच लाख लाभार्थियों को ऋण की सुविधा दी जायेगी। योजना हेतु आधिकारिक वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन (Mobile App) भी जारी की जायेगी। 

योजना का नाम


इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना

सम्बंधित राज्य

राजस्थान

योजना का उद्देश्य



जरुरतमंदो को बिना किसी गारंटी के पचास हजार तक का ऋण
देना

आवेदन कैसे होगा

आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल एप पर

योजना की घोषणा

7 August 2021

क्या है इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना का उद्देश्य

  • लाभार्थियों को ₹50000 तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाना
  • अनौपचारिक क्षेत्र में छोटे व्यापार को विकसित करने के लिए बढ़ावा देना
  • स्व-रोजगार को प्रोत्साहित करना
  • रोजमर्रा की जरूरतों के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध करवाना
  • अनौपचारिक व्यापार क्षेत्र में कोविड-19 के दुष्प्रभाव को कम करना
Shahari Credit card
Indira Gandhi Shahari Credit Card Yojana – Key Points

  • यह योजना 31 मार्च 2022 तक वैध रहेगी
  • मोरेटोरियम अवधि तीन महीने होगी
  • ऋण पुर्नभुगतान की अवधि 12 महीने होगी

योजना की पात्रता शर्तें

  • आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए। 
  • इच्छुक व्यक्ति की आय 18 साल से लेकर 45 साल तक होनी चाहिए। 
  • सभी छोटे व्यापारी जिनको नगरीय निकाय द्वारा कोई सर्टिफिकेट पहचान पत्र मिला हो, इस योजना के पात्र माने जाएंगे। 
  • बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थी इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। 
  • निकाय की ओर से सर्वेक्षण में छूटे हुए व्यापारी अथवा नगर विक्रय समिति के अनुशंसा पत्रों वाले व्यापारी विक्रेता भी योजना के पात्र होंगे।
  • ऐसे आवेदक जिनका चयन सर्वेक्षण के दौरान हुआ है लेकिन उन्होंने प्रमाण पत्र या पहचान पत्र जारी नहीं किया है, वे भी पात्र होंगे।
  • वह व्यापारी जिनकी मासिक आय 15,000 से अधिक है या फिर पूरे परिवार की मासिक आय 50,000 से ज्यादा है तो इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। 

Required Documents for Indira Gandhi Credit Card Loan Yojana

आवेदन फॉर्म के साथ आवेदकों को कुछ जरुरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे, ये हैं

  • पासपोर्ट आकर का फोटो
  • जन आधार कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ
  • बैंक अकाउंट की पासबुक
  • विक्रेता प्रमाण पत्र
  • बेन्डिंग आईडी
  • सिफारिश पत्र
  • स्व प्रमाणित शपथ पत्र

Indira Gandhi Credit Card Yojana Rajasthan Beneficiary List 2021 – लाभार्थी सूची

  • जानकारी के सूत्रों के अनुसार, सरकार शहरी स्थानीय निकायों अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, लघु वित्त बैंकों, सहकारी बैंकों और गैर-सरकारी बैंकों द्वारा विक्रेताओं को प्रमाण पत्र जारी करने के आधार पर जिला स्तर पर लाभार्थियों की पहचान करेगी।
  • प्राप्त सभी आवेदनों की पात्रता के लिए जिला कलेक्टरों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाएगा।
  • सभी पात्र लाभार्थियों सूची तैयार की जाएगी और उन्हें किसी योजना का लाभ दिया जाएगा। 
  • जल्द ही विभाग द्वारा यह सूची सार्वजनिक की जाएगी

Indira Gandhi Shahari Credit Card Yojana Apply Online Registration Form

इस समय में योजना के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया