Academic Bank of Credit (ABC) ID Card क्या है कौन बनवा सकता है एबीसी आईडी कार्ड ? इसके क्या-क्या लाभ है। 

Academic Bank of Credit (ABC) ID Card क्या है कौन बनवा सकता है एबीसी आईडी कार्ड ? इसके क्या-क्या लाभ है।

एबीसी आईडी कार्ड, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है, जो भारतीय छात्रों को विभिन्न संस्थानों के बीच क्रेडिट ट्रांसफर करने में मदद करता है। आप अपना निःशुल्क 12 अंकों वाला एबीसी आईडी ऑनलाइन http://www.abc.gov.in/ पर बना सकते हैं। यह आईडी कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण है।

भारत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करने के लिए नई शिक्षा नीति लागू की गई है। इस नीति के तहत Academic Bank of Credit (ABC) को लागू किया गया है। इस ABC ID Card Download 2024 के माध्यम से छात्र अपने क्रेडिट को संग्रहित कर सकते हैं। यह कार्ड छात्रों के लिए अनिवार्य है और उन्हें इसे बनवाना होगा। छात्र इस कार्ड के माध्यम से अपने पढ़ाई के क्रेडिट को ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

academic_bank_of_credit_abc_id_card

भारत सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में वृद्धि करने और शिक्षा में बदलाव लाने के लिए एक नई शिक्षा नीति को लागू किया है। इससे शिक्षा सत्र में बढ़ोतरी होगी और गुणवत्ता में सुधार होगा। नई शिक्षा नीति में Academic Bank of Credit (ABC) को शामिल किया गया है, जिसे हम ABC ID Card Download 2024 के नाम से जानते हैं। शिक्षा मंत्रालय ने सभी छात्रों के लिए ABC ID Card बनवाना अनिवार्य किया है। इस कार्ड पर छात्र की सभी जानकारी उपलब्ध रहती है। इस पोस्ट में हम ABC ID Card के बारे में विस्तार से जानेंगे।

ABC ID Card 2024

भारत सरकार ने ABC ID Card को लागू किया है, जिसका पूरा नाम Academic Bank Of Credit Card है। इस कार्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके उच्च शैक्षणिक गतिविधियों तक आसान और स्वतंत्र पहुंच प्रदान करना है। यह एक डिजिटल स्टोर हाउस है, जिसमें छात्र द्वारा किए गए पढ़ाई, प्रदर्शन और क्रेडिट का लेखा-जोखा होता है। इसका 12 अंकों की विशेष पहचान संख्या होती है। एबीसी आईडी कार्ड नंबर के माध्यम से कोई भी शैक्षणिक संस्थान छात्र के शैक्षणिक क्रेडिट डेटा तक पहुंच सकता है।

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों को अब क्रेडिट ट्रांसफर तंत्र के माध्यम से अध्ययन की स्वतंत्रता मिलेगी। इसके लिए ABC आईडी कार्ड का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। यह कार्ड सिर्फ ABC पंजीकृत संस्थाओं के छात्रों के लिए होगा और उनके क्रेडिट को उनके खाते में जमा किया जाएगा।

ABC ID Card के लाभ

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2024 के अनुसार ABC ID Card के माध्यम से छात्रों को विभिन्न लाभ मिलेंगे।
  • जब भी एडमिशन फॉर्म या परीक्षा फॉर्म भरना होता है तो छात्रों से एबीसी आईडी कार्ड की मांग की जाती है।
  • ABC ID Card Download 2024 के तहत छात्रों को उनकी सुविधा अनुसार पढ़ाई पूरी करने पर छूट दी जाती है।
  • छात्राओं को इस कार्ड के माध्यम से संबंधित संस्थान द्वारा उनके पाठ्यक्रम के लिए क्रेडिट प्रदान किया जाता है।
  • जिन विद्यार्थियों को एबीसी खाता है उन्हें पढ़ाई छोड़ने के बाद फिर से पढ़ाई शुरू करने का अवसर मिलता है।
  • यह कार्ड छात्रों के लिए एकाधिक प्रवेश और एकाधिक निकास की अनुमति देता है।
  • इस कार्ड में स्टोर क्रेडिट की अधिकतम सेल्फ लाइफ 7 वर्ष की होती है। 7 साल पूरे होने के बाद इसका फायदा नहीं मिलता है।
  • Academic Bank Of Credit एक कमर्शियल बैंक की तरह कार्य करता है जिसके ग्राहक विद्यार्थी होते हैं।
  • ABC ID Card का लाभ उन छात्रों को प्राप्त होगा जो बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं।
  • केवल अधिकृत संस्थान द्वारा प्रस्तुत किए गए एबीसी कार्ड द्वारा भंडारा सत्यापन के लिए स्वीकार किए जाते हैं।

कौन बनवा सकता है एबीसी आईडी कार्ड ?

नई शिक्षा नीति के अनुसार, एबीसी कार्ड के माध्यम से व्यावसायिक डिग्री या डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिप्लोमा या प्रमाण पत्र कार्यक्रम की पेशकश की जा रही है। इसके लिए आवेदन करने के लिए छात्र अपना ABC ID Card बनवा सकते हैं। यह उन्हें उच्च शिक्षा संस्थानों में कौशल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए मदद करेगा। छात्रों को ABC ID Card बनवाने के बाद शिक्षा के दौरान विशेष लाभ मिलेगा।

रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

अगर आप भी अपना ABC ID कार्ड बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आप खुद घर बैठे ABC ID कार्ड ऑनलाइन बना सकते हैं। ABC ID कार्ड बनाने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको Academic Bank Of Credit की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • जब आप वेबसाइट के होम पेज पर जाएं, तो आपको ‘My Account’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको ‘Students’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने Digilocker की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी।
  • जो छात्र डिजिलॉकर पर पहले से रजिस्टर्ड हैं, उन्हें साइन इन करना होगा।
  • अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो साइन अप करना होगा।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP जेनरेट करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, यूजरनेम, पिन और कंफर्म पिन दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको फिर से होम पेज पर जाकर स्टूडेंट लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • डिजिलॉकर पर लॉगिन करने के बाद ABC ID के ऑप्शन क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर Academy Year, Institute Type, Institute Name, Identity Type, Identity Value एवं पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Get Document के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका एबीसी कार्ड बन जाएगा। जिसके बाद आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Source: https://www.abc.gov.in/

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****
लेटेस्‍ट अपडेट के लिए  Facebook — Twitter — Telegram से  अवश्‍य जुड़ें