Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 राजस्थान में विद्या संबल योजना का शुभारम्भ

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 राजस्थान में विद्या संबल योजना का शुभारम्भ 

सरकारी संस्थानों पर जैसे की स्कूल,कॉलेज और सरकारी शिक्षण के स्थानों में ज़्यादा मात्रा में स्टाफ की कमी होने के कारण पाठ्यक्रम समय पर नहीं पूरा हो पाता है। जिसके कारण शिक्षार्थियों की शिक्षा पर गहरा प्रभाव पड़ता है जो की शिक्षार्थियों के लिए बड़ी समस्या का कारण बन जाती है। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार दुवारा Rajasthan Vidya Sambal Yojana का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा संचालित किए जाने वाले स्कूल ,कॉलेज तथा सरकारी शिक्षण संस्थानों में गेस्ट फेकल्टी की नियुक्ती की जायगी। जिससे फेकल्टी की कमी को आसानी से पूरा किया जा सके और शिक्षार्थियों का पाठ्यक्रम समय से पूरा हो सके।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 

विद्या संबल योजना का शुभारम्भ करने की घोषणा राजस्थान सरकार दुवारा 2021-22 में बजट के दौरान की गई थी। अभी कुछ समय पहले ही इस योजना को राजस्थान में लागू किया गया है। इस योजना के चलते राजस्थान सरकार द्वारा संचालित स्कूल, कॉलेज एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की कमी पूर्ण करने के लिए गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्ति शैक्षिक स्तर की रिक्त पदों की गणना करने के पश्चात की जाएगी। इस योजना के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में समय से पाठ्यक्रम पूरा हो सकेगा। इसी के साथ साथ Rajasthan Vidya Sambal Yojana के माध्यम से राजस्थान की शिक्षा में ओर गुणवत्तापूर्ण सुधार आ पाएगा | इस योजना के माध्यम से राज्य में बेरोज़गार अभ्यर्थियों को रोज़गार का अवसर मिल पाएगा और स्कूलों ,कॉलेज और सरकारी संस्थानों पर अभ्यर्थियों की कमी भी नहीं रह पाएगी।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana

गेस्ट फैकेल्टी का चयन संस्था प्रधान द्वारा सीधे एवं जिला कलेक्टर चयनित समिति द्वारा शिक्षको की योग्यता व अनुभव के आधार पर होगा। यह योजना प्रदेश के शिक्षा स्तर को एक अलग पड़ाव पर लेकर जाएगी। जिससे राज्य में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

Highlights Of Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022

योजना का नाम

विद्या संबल योजना राजस्थान

किसने आरंभ की

राजस्थान सरकार

उद्देश्य

गैस्ट फैकल्टी के रूप में शिक्षकों की नियुक्ति करना

लाभार्थी

राजस्थान के नागरिक

साल

2022

राज्य

राजस्थान

आवेदन का प्रकार

ऑनलाइन/ऑफलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

जल्द लॉन्च की जाएगी

Vidya Sambal Yojana 2022 के तहत आवेदन व चयन प्रक्रिया की नोटिफिकेशन हुई जारी

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को गेस्ट फैकल्टी के माध्यम से भरने का कार्य शुरू हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 17 अक्टूबर 2022 को शिक्षकों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाने का टाइम फ्रेम भी जारी कर दिया है। जिसके अनुसार 1 नवंबर 2022 को स्कूल अनुसार खाली पड़े पदो की जानकारी प्रकाशित की जाएगी। इन पदों पर योग्य इच्छुक शिक्षक 2 नवंबर से लेकर 4 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद चयनित शिक्षकों को नियुक्त के आदेश 12 नवंबर 2022 को जारी किए जाएंगे। आदेश जारी करने के बाद शिक्षक 19 नवंबर 2022 से अपने अपने पद ग्रहण करेंगे। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के तहत रिटायर शिक्षकों के साथ-साथ ऐसे शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित पद के सेवा नियमों के अनुसार योग्यता है। इन पदों पर गेस्ट फैकल्टी की जगह स्थाई रूप से नियुक्ति की जाएगी।

राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के तहत आवेदन व चयन प्रक्रिया से संबंधित दिनांक (लिस्ट वाइज)

Activities

Date

विज्ञप्ति एवं रिक्तियों का प्रकाशन

1 नवंबर 2022 तक

आवेदन की तिथि

2 नवंबर 2022 से 04 नवंबर 2022 (विद्यालय समय में)

प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशित करना (स्कूल)

5 नवंबर 2022

पात्रता की जाँच करना / वरीयता सूची बनाना ( अस्थाई) एवं जारी
करना

7 नवंबर 2022

आपत्तियाँ मांगना

9 नवंबर 2022

अंतिम वरीयता सूची बनाना (स्थाई)

10 नवंबर 2022

मूल दस्तावेजों की जाँच करना

11 नवंबर 2022

आदेश जारी करना

12 नवंबर 2022

कार्यग्रहण की अंतिम तिथि

19 नवंबर 2022

विद्या संबल योजना राजस्थान का उद्देश्य

इस योजना को प्रदेश में लागू करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षण स्थानों में शिक्षको की नियुक्ति करके उन्हें रोज़गार के अवसर प्रदान करना है। जैसा की हम सभी जानते है प्रदेश के कई शिक्षण संस्थानों में इस समय शिक्षकों की कमी ज़्यादा मात्रा में पाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से गेस्ट फैकल्टी के रूप में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी जिससे शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सकेगा एवं समय से पाठ्यक्रम को पूरा किया जा सकेगा। विद्या संबल योजना राजस्थान राज्य की शिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने में कारगर साबित हो पाएगी और इसी के साथ साथ राजस्थान के बेरोज़गार अभ्यर्थियों को भी रोज़गार के अवसर आसानी से प्राप्त हो पायगे |

अब प्रदेश के किसी भी शिक्षा संस्थान में शिक्षक की कमी नहीं होगी। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के माध्यम से राज्य में बढ़ती बेरोज़गारी की दर में गिरावट आ पाएगी साथ ही शिक्षा के संस्थानों पर शिक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana के लाभ तथा विशेषताएं 

  • इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा संचालित स्कूल कॉलेज एवं सरकारी शिक्षण संस्थान में स्टाफ की कमी पूरी करने के लिए गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी।
  • राजस्थान सरकार द्वारा विद्या संबल योजना राजस्थान आरंभ करने की घोषणा बजट 2021-22 के दौरान की गई थी।
  • इस योजना के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में समय से पाठ्यक्रम पूरा हो सकेगा।
  • इसके अलावा इस योजना के माध्यम से राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में में गुणवत्तापूर्ण सुधार आ सकेगा।
  • यह नियुक्ति शैक्षणिक स्तर के रिक्त पदों की गणना करने के पश्चात की जाएगी।
  • कोचिंग के लिए संस्थान के प्रमुख बजट प्रावधान के अनुसार सीधे अपने स्तर पर भी भुगतान कर सकता है।
  • गेस्ट फैकल्टी का चयन संस्था प्रधान द्वारा सीधे एवं जिला कलेक्टर चयन समिति के माध्यम से किया जायेगा
  • Rajasthan Vidya Sambal Yojana के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों को भी रोजगार प्राप्त हो सकेगा।
Vidya Sambal Yojana Rajasthan 2022 के तहत चयन प्रक्रिया

  • संबंधित सेवा नियमों में अंकित योग्यता के अनुसार विद्या संबल योजना के अंतर्गत संस्था प्रधान द्वारा अपने स्तर पर संस्था में रिक्त चल रहे पद पर नियुक्ति की जा सकती है
  • इसके अलावा हर जिले में एक जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया जाएगा। जिसका अध्यक्ष जिला कलेक्टर होगा। इस कमेटी के द्वारा भी गेस्ट फैकल्टी का चयन किया जा सकेगा।
  • शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पश्चात पूर्व जिला मुख्यालय पर समिति द्वारा सार्वजनिक सूचना तैयार कर निर्धारित योग्यता रखने वाले सभी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
  • इसके पश्चात वरीयता सूची निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • इस सूची के आधार पर गेस्ट फैकल्टी का चयन किया जाएगा।
  • गेस्ट फैकल्टी के आवेदन स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध ही लिए जाएंगे।
  • गेस्ट फैकेल्टी के कार्य की मॉनिटरिंग की जाएगी एवं संतोषजनक कार्य सत्यापन के आधार पर ही उनको भुगतान किया जाएगा।
  • सभी पद भरे जाने के पश्चात गेस्ट फैकेल्टी के लिए और आवेदन नहीं आमंत्रित किए जाएंगे।
  • कोचिंग के लिए संस्थान के प्रमुख बजट प्रावधान के अनुसार सीधे अपने स्तर पर भी भुगतान कर सकता है।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana पात्रता एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो
  • शिक्षक एवं प्रशिक्षण दस्तावेज
  • भूमि प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर

विद्या संबल योजना राजस्थान के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको संबंधित विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको यह आवेदन पत्र संबंधित विभाग में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप विद्या संबल योजना राजस्थान के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

Source: https://www.businesstoday.in/latest/story/rbi-imposes-penalty-of-rs-5-lakh-on-lic-housing-finance-351365-2022-10-31

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****