Uttar Pradesh E-Ration Card Download उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करें

Uttar Pradesh E-Ration Card Download उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करें

आप उत्तर प्रदेश की निवासी है और आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, तो शायद आप भी राशन कार्ड के बन कर आने का इंतजार कर रहे होंगे। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत आप घर बैठे ही  UP Ration Card हासिल भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कंही जाने की जरूरत भी नहीं है बस आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर  UP Ration Card को Download करके उसका Print निकालना होगा। 

Uttar Pradesh E-Ration Card Download

क्यों जरूरी है Ration Card

इससे पहले हम आपको यह समझाएं की ई ऱाशन कार्ड निकालना कैसे है उससे पहले यह जान लीजिए की हमे इसे बनवाने की आवश्यक्ता क्यों है। आपको बता दे कि Ration Card यूं तो हर परिवार के लिए ही मह्तवपूर्ण है, लेकिन अगर आप गरीबी रेखा से नीचे आते हैं तो राशन कार्ड के जरिए आप खाद्य पदार्थ जैसे गेंहू, चावल, शक्कर, एलपीजी, और केरोसिन जैसी वस्तुओं को सरकारी दुकानो से कम दाम पर ले सकते हैं।

अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो यह सभी वस्तुएं आपको बाजार भाव पर ही खरीदनी होंगी। ज्ञात हो कि पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) के तहत ही पहचान,योग्यता, और हकदारता तय होती है, इसी के आधार पर लोगों को राशन जैसी सुविधाओं का लाभ मिलता है। इसके अलावा यह पहचान का भी मुख्य दस्तावेज है। साथ ही राशन कार्ड के जरिए आप आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, और पासपोर्ट जैसे अन्य दस्तावेज बनवा सकते हैं।

E-Ration Card क्या है?

राशन कार्ड की ऑनलाइन कॉपी को E-Ration Card कहते हैं। ये राशन कार्ड की ऑनलाइन प्रति होती है जो आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड को जा सकती है। कई सरकारी दफ्तरों में ये इस ऑनलाइन प्रति का प्रिंट भी मान्य होता है। 

ऐसे करें UP Ration Card Download और print निकालें (Updated 2021)

आईये जानें उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की ऑनलाइन प्रति (E- Ration Card) कैसे डाउनलोड करें और प्रिंट कैसे निकालें

  • अगर आप ई राशन कार्ड डाउनलोड करना है तो सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक साइट पर जाना होगा। https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx
  • इसके बाद आपको वंहा साइट के थोड़ा नीचे जा कर ‘एन. एफ. एस. ए. की पात्रता सूची में खोजें’ का विक्लप दिखाई देगा, उस विक्लप पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको दो विकल्प दिखाई देंगे यह विक्लप दिखाई देगा, ‘कृपया दिए गए अंको को बॉक्स में अंकित करें’ इसमें आपको सामने ही कुछ नंबर दिए होंगे वह भर कर आप खोजे के बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपनी पसंद के ऑप्शन का चुनाव करें और जानकारी भर दें। 
  • क्लिक करने के बाद एक अन्य पेज खुलेगा जिस पर आपका राश कार्ड मोजूद होगा, इसे आप डाउनलोड कर के ऱख सकते हैं साथ ही प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

डाउनलोड होने के उपरान्त आप इसका प्रिंट निकाल लें। अगर आपके पास प्रिंटर नहीं है तो पीडीऍफ़ फाइल को फ़ोन या पेनड्राइव में डाल कर नजदीकी साइबर कैफ़े से प्रिंट ले लें। 

क्या उत्तर प्रदेश का कोई भी व्यक्ति राशन कार्ड की ऑनलाइन प्रति निकाल सकता है?

  • जी हाँ। इसके लिए सम्बंधित वेबसाइट पर जाकर मांगी गई जानकारी उपलब्ध करनी होगी। 

क्या यह राशन कार्ड बिलकुल ओरिजिनल राशन कार्ड की तरह ही दिखेगा?

  • जी नहीं। इसका रंग रूप वैसा नहीं होगा जैसा आपके असली राशन कार्ड का है, ये केवल आपकी राशन कार्ड जानकारी की ऑनलाइन प्रति मात्र है। 

Source: https://fcs.up.gov.in/

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे। 
*****