Uttar Pradesh Ration Card New List 2021 उत्तर प्रदेश राशन कार्ड नई सूची में नाम देखें।

Uttar Pradesh Ration Card New List 2021 उत्तर प्रदेश राशन कार्ड नई सूची में नाम देखें। 

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी ने विकराल रूप ले लिया है। योगी सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त राशन की घोषणा कर दी है। मुफ्त राशन स्कीम के तहत लगभग पंद्रह करोड़ राशन कार्ड धारकों को प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त राशन दिया जाएगा। इस तरह की सभी योजनायों का लाभ तभी मिल पाता है अगर आपका नाम राशन कार्ड सूची में दर्ज हो। 

क्यों जरुरी है उत्तरप्रदेश की राशन कार्ड सूची में नाम देखना?

राशन कार्ड के द्वारा हमें सस्ते राशन की दुकानों पर राशन ही नहीं मिलता बल्कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण पहचान पत्र भी है। सरकार द्वारा तरह तरह की घोषणाएं भी राशन कार्ड धारकों के लिए की जाती हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और राशन कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं या फिर राशन कार्ड धारक ही क्यों नहीं है, तब भी आपको समय समय पर यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम ऑनलाइन देखते रहना चाहिए । ऐसा इसलिए क्यूंकि राशन कार्ड को पहले ही आधार कार्ड से लिंक किया जा चूका है और आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक्ड हैं। सरकारी कर्मचारी समय समय पर राशन कार्ड धारकों की जानकारी चेक करते हैं और अगर किसी की आय तयशुदा रकम से ज्यादा हो जाये या संपत्ति में ऐसा बढ़ावा हो जो पैन कार्ड के माध्यम से पता चल जाये तो ऐसी स्तिथि में राशन कार्ड सूची से नाम काट दिया जाता है। इसलिए अगर आपका नाम पिछले साल सूची में था तो जरुरी नहीं है के अभी भी सूची में हो।

Uttar Pradesh Ration Card New List

यूपी के राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार की नई घोषणा क्या है?

जैसा के आपको लेख की शुरुआत में बताया, कोरोना संकट के चलते अब योगी जी ने घोषणा की है के राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन मुहैया कराया जाएगा 

उत्तर प्रदेश सरकार अगले तीन महीने तक राज्य के लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराएगी। शासनादेश के अनुसार अंत्योदय और राशन कार्ड धारकों को तीन माह तक तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। इससे राज्य के करीब 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा. सरकार ने अपनी घोषणा में यह भी कहा कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी मुफ्त में राशन मुहैया कराया जाएगा। 

आपका राशन कार्ड कौन सा है पात्र गृहस्थी या अन्तोदय राशन कार्ड?

  • पात्र गृहस्थी कार्ड होने पर पात्र व्यक्ति के घर में जितने लोग होंगे, उनके हिसाब से परिवार को राशन उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • अन्तोदय राशन कार्ड अत्यधिक गरीब परिवारों का बनाया जाता है | ऐसे कार्ड धारकों को बहुत ही सस्ते दामों पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। 
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची (New UP Ration Card List 2021)

जानिये कौन होंगे सूची से बाहर और किनके नाम सूची में डाले जायेंगे

ग्रामीण क्षेत्र : सूची से ये लोग बाहर होंगे :

  • आयकरदाता
  • वे परिवार जहाँ चारपहिया वाहन या टैक्टर, हारवेस्टर, एयरकंडीशन या जनरेटर होगा।
  • वे परिवार जिनके किसी सदस्य के पास अकेले या अन्य सदस्य के स्वामित्व में पांच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि होगी।
  • ऐसे परिवार जिनके सदस्यों के पास एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस (Weapon License) या शस्त्र होंगे।

नगरीय क्षेत्र के ये राशन कार्ड धारक पात्रता सूची से होंगे बाहर

  • आयकरदाता यानी इनकम टैक्स भरने वाले
  • वे परिवार जिनके पास चार पहिया वाहन अथवा ट्रैक्टर या हारवेस्टर या एसी या पांच केवीए का जनरेटर होगा।
  • ऐसे परिवार जिनका अपना 100 वर्गमीटर से अधिक कारपेट एरिया का आवासीय फ्लैट हो।
  • ऐसे परिवार जिनका अपना 80 वर्गमीटर या उससे अधिक कारपेट एरिया का व्यावसायिक स्थान हो।
  • ऐसे परिवार जिनके समस्य सदस्यों की आय तीन लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक हो।
  • ऐसे परिवार जिनके सदस्यों के पास एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस (Weapon License) या शस्त्र हों।

अगर आप ऊपर दी गई किसी भी क्राइटेरिया को पूरा करते हैं और अपना नाम अभी भी राशन कार्ड सूची में है ये तो ज्ञात रहे आपका नाम कभी भी लिस्ट से कट सकता है |

यह लोग होंगे सूची में शामिल (अगर अभी तक नहीं हुए हैं तो)

  • भिखारी, घरेलु काम काज करने वाले,जूते-चप्पल मरम्मत करने वाले, फेरी वाले, रिक्शा चालक, कुष्ठ या एड्स के मरीज, अनाथ बच्चे या एकल माता-पिता, सफाईकर्मी और दिहाड़ी मजदूर। 
  • भूमिहीन मजदूरों के परिवार। 
  • जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं उनके नाम राशन कार्ड सूची में दर्ज होंगे। 
  • तलाकशुदा या अकेली गुजर बसर करने वाली महिलाएं। 
  • ऐसे परिवार जिनका मुखिया निराश्रित महिला, विकलांग या मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति हैं एवं इस परिवार में कोई अन्य बालिग पुरुष नही हैं।
  • वे परिवार जिनके पास अपना घर नहीं हो। 
  • ऐसे परिवार जिनके स्वामित्व में 30 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक के ऐसे कच्चे आवास हों जो उनकी निजी भूमि पर हों तथा जिनमें वह स्वयं निवास करते हों, सम्मलित माने जाएंगे।
  • किन्नर समुदाय के सदस्य यदि वह एक्सक्लूजन क्राइटेरिया में न आते हों।

उत्तर प्रदेश NFSA Ration Card पात्रता सूची – Online नाम खोजें

NFSA UP राशन कार्ड सूची 2021 में नाम कैसे देखते हैं?

Total Time: 3 minutes

  • सर्वप्रथम NFSA UP के आधिकारिक पेज पर पहुंचिए। 
  • सबसे पहले आपको एनएफएसए के आधिकारिक पेज पर जाना है। पेज पर पहुँचते ही आपको सारे जिलों की सूची और साथ में अन्य जानकारी जैसे कुल पात्र गृहस्थी राशन कार्ड और अन्तोदय राशन कार्ड कितने हैं ये दिखाई देगा। 
  • अपना जिला चुनिए। 
  • अब दी गई सूची में आपने अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है। ऐसा करने पर नया पेज खुलेगा। 
  • अब अपना ब्लॉक या टाउन चुनें।  
  • जिला चुन लेने के बाद आपको ब्लॉक (ग्रामीण क्षेत्र) या टाउन (शहरी क्षेत्र) चुनना होगा। 
  • अब सूची में से अपनी ग्राम पंचायत चुन लीजिये। 
  • ब्लॉक चुन लेने के बाद आपको सीधे ग्राम पंचायत का चुनाव करना होगा। अपनी ग्राम पंचायत के नाम पर क्लिक करें। 
  • अपने दुकानदार के नाम के आगे लिखी राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करें। 
  • अब आपकी ग्राम पंचायत के दूकानदार का नाम और उसके अंतर्गत कितने राशन कार्ड धारक हैं ये आपको दिखेगा। राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करें। आपका अगर पात्र गृहस्थी राशन कार्ड है तो उसके नीचे लिखी संख्या पर क्लिक करें अगर अन्तोदय राशन कार्ड है तो उसके नीचे की संख्या पर। 
  • अब स्क्रीन पर देख लीजिये राशन कार्ड लिस्ट। 
  • अब अगले पेज पर आपको उत्तर प्रदेश में स्तिथ अपनी ग्राम पंचायत के राशन कार्ड धारकों (अन्तोदय एवं पात्र गृहस्थी) की सूची मिल जाएगी। आप चाहें तो राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करके विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। 

ये तो था ऑनलाइन सूची में नाम देखने का तरीका। अगर पूरी सूची ही पीडीऍफ़ फाइल के रूप में चाहिए तो?

अगर आपको पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड करनी है तो आपको जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | अपने जिले की वेबसाइट नीचे से देख लें और खोल लें। सम्बंधित पेज पर पहुँच कर आप सूची को पीडीऍफ़ फाइल के रूप में डाउनलोड कर पाएंगे। 

राशन कार्ड नंबर या अन्य जानकारी से UP Ration Card सूची में नाम कैसे Search करें

ऊपर जो प्रक्रिया समझाई गई थी उसमें आपको केवल जिला, ब्लॉक, टाउन या पंचायत का ही चुनाव करने पर सूची में नाम दर्ज है या नहीं, पता चल जाता था लेकिन अगर आपके पास राशन कार्ड नंबर या अन्य जरुरी जानकारी जैसे लिंक्ड आधार नंबर या मोबाइल नंबर है तो आप और भी आसानी से जान पाएंगे की नाम लिस्ट में अभी तक दर्ज है या नहीं। 

अब जैसा के आप देख पा रहे हैं , पात्रता सूची में नाम पता करने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। या तो आप “राशन कार्ड संख्या से” या फिर “राशन कार्ड अन्य विवरण से” पता कर सकते हैं। अगर आपके पास राशन कार्ड संख्या है तो पहले विकल्प चुन कर राशन कार्ड संख्या डालें और फिर “खोजें” बटन पर क्लिक करके जान लें की नाम लिस्ट में दर्ज है या नहीं। अगर आपके पास राशन कार्ड संख्या नहीं है तो दूसरे विकल्प का चुनाव करें। अब आप मुखिया का नाम और मुखिया के पिता का नाम डालकर पात्रता सूची में आपके नाम के होने या ना होने की जानकारी ले पाएंगे। 

उत्तर प्रदेश के किसी भी गाँव या कस्बे की राशन कार्ड सूची खोजने का सबसे आसान तरीका क्या है?

  • अगर आप चाहें तो सम्बंधित क्षेत्र के प्रधान, पंच, वार्ड मेंबर से ये सूची प्राप्त कर सकते हैं लेकिन अगर सबसे आसान तरीके के बात करें तो वो ऑनलाइन देखना ही है। चंद मिनटों में आप घर बैठे की किसी भी क्षेत्र की राशन कार्ड सूची बड़ी ही आसानी से देख सकते हैं। 

मैंने हाल ही में इनकम टैक्स भरना शुरू किया है क्या मेरा नाम उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची से कट सकता है?

  • अगर नियमों के हिसाब से चलें तो आपका नाम सूची में से कट जाना चाहिए क्यूंकि टैक्स भर रहे व्यक्ति सरकार की इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।। कई बार सूची में से नाम हटने में कुछ समय लग जाता है। 

मैंने कुछ समय पहले नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है ? सूची में नाम ऑनलाइन कब से दिखना शुरू होगा

  • आवेदन करने का यह मतलब नहीं है कि आपका नाम सूची में जुड़ेगा ही। आपके आवेदन की पहले जांच होगी, सब कुछ सही होने पर आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा और यह ऑनलाइन सूची में भी जोड़ दिया जायेगा। 

NFSA क्या है और यूपी एनएफएसए पोर्टल की राशन कार्ड लिस्ट दर्शाने में क्या भूमिका है ?

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को शार्ट में NFSA कह देते हैं। इस अधिनियम के अंतर्गत ही सस्ते राशन की दुकानों द्वारा देश भर में अन्न व् अन्य सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाती है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यूपी NFSA पोर्टल ऑनलाइन जानकारी लोगों तक पहुंचाने में बहुत ही सहायक है। इसी पोर्टल की मदद से आप घर बैठे उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के किसी भी गाँव या कसबे की राशन कार्ड सूची देख सकते हैं। 

मैंने हाल ही में राशन कार्ड में कुछ बदलाब करवाया है, ऑनलाइन कैसे पता चलेगा के बदलाव हो चुके हैं या नहीं?

  • किसी भी तरह के बदलाब के लिए करेक्शन फॉर्म के साथ सम्बंधित डॉक्यूमेंट संलग्न करने होते हैं और सब सही होने पर ही सम्बंधित कार्यालय बदलाव क्र देता है। वैसे तो एक महीने के अंदर ही ये बदलाब आप ऑनलाइन देख सकते हैं लेकिन कई बार थोड़ा ज्यादा समय भी लग सकता है। 

अगर यूपी राशन कार्ड सूची सम्बंधित कुछ प्रश्न पूछने हौं या फिर कोई शिकायत दर्ज करनी हो तो कैसे कर सकते हैं ?

  • किसी भी प्रश्न के लिए या कोई शिकायत दर्ज करने के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 18001800150 पर कॉल लगाएं।  आप अगर चाहें तो ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। 

क्या केवल नाम द्वारा भी ऑनलाइन UP राशन कार्ड पात्रता सूची में नाम देखा जा सकता है?

  • जी, ये सुविधा सर्च पेज पर उपलब्ध है। आपको मुखिया का नाम डालकर जानकारी मिल जाएगी |

Source: https://nfsa.up.gov.in/Food/citizen/Default.aspx

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे। 

*****