Delhi Mukhyamantri Kisan Mitra Yojana 2019 दिल्ली मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना 2019

Delhi Mukhyamantri Kisan Mitra Yojana 2019 दिल्ली मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना 2019 

दिल्ली के किसान भाइयों को दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना के तहत किसानो को फशल का उचित मूल देने की योजना हैं। अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली में उत्पादन लागत ज्यादा है। ऐसे में यहां के किसानों को ज्यादा दाम मिलना चाहिए। इस दिशा मे सरकार जल्द ही नए कदम उठाने जा रही हैं। 
Mukhyamantri+kisan+mitra+yojana

इस योजना से सम्बंधित कुछ मुख्य बातें 

  • दिल्ली मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना 2019-20
  • मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना किसानों की लागत (MSP) ज्यादा-
  • सीएम किसान मित्र योजना दिल्ली के लिए पात्रता-
  • मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना 2019 हेतु आवश्यक दस्तावेज़-
  • दिल्ली मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना 2019 आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया –
आज हम आपको दिल्ली की सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली एक नई योजना “दिल्ली मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना 2019 (Delhi CM Farmer MSP Scheme)” के बारे में बताएंगे। मुफ्त मेट्रो, मुफ्त बिजली आदि के बाद अब केजरीवाल सरकार “मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना” को लागू करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक कैबिनेट नोट तैयार किया जा रहा है जिसे जल्द ही सरकार के पास भेजा जाएगा। इससे दिल्ली सरकार पर सौ करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी में किसानों को तोहफा देने वाले हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना (CMFFS) का लाभ किसानों को सीधे उनके खाते में मिलेगा।
किसानों का खास ख्याल रखते हुए केजरीवाल सरकार उनकी फसल की लागत से 50 फीसदी ज्यादा दाम (MSP) देने की तैयारी में है। इस योजना के लागू होने के बाद, दिल्ली में किसानों के गेहूं की कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा हो जाएगी। अभी तक किसानों को उनकी फसल पर कम एमएसपी (Minimum Support Price for Farmers in Delhi) प्राप्त होता था। जो इस योजना के शुरू होने से बढ़ जायेगा। योजना के अंतर्गत, उत्पादन लागत पर 50 प्रतिशत मार्जिन के साथ राष्ट्रीय राजधानी में गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,616 रुपये प्रति क्विंटल और धान का समर्थन मूल्य 2,667 रुपये प्रति क्विंटल हो सकता है।

दिल्ली मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना 2019-20

Delhi Mukhyamantri Kisan Mitra Yojana (MSP Scheme) – मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना मुताबिक एमएसपी का प्रस्तावित ढांचा केंद्र सरकार द्वारा दिए गए एमएसपी से गेंहू के मामले में 776 रुपये प्रति क्विंटल और धान के मामले में 897 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा है। दिल्ली सरकार ने गणना की है कि इस एमएसपी से सरकार को 96.38 करोड़ रुपये की अतिरिक्त देनदारी चुकानी पड़ेगी। इस योजना से दिल्ली के लगभग 20,000 किसानों को लाभ मिलेगा। दिल्ली में कोई भी किसान जो खुद की जमीन या पट्टे की जमीन पर खेती कर रहा है, योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकता है।

मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना किसानों की लागत (MSP) ज्यादा

Mukhyamantri Kisan Mitra Yojana (More MSP Costs for Farmers)  प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि सभी बिंदुओं पर विचार किया जा रहा है, जिसके आधार पर गेहूं और धान का एमएसपी तय किया गया है। अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली में उत्पादन लागत ज्यादा है। ऐसे में यहां के किसानों को ज्यादा दाम मिलना चाहिए। किसानों के कल्याण के लिए नई योजना लागू करने के लिए कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने विकास विभाग को एक नोट तैयार कर कैबिनेट के सामने एक रखने का निर्देश दिया है। कंपनियां और कॉर्पोरेट किसानों के लिए दी जाने वाली न्यूनतम समर्थन मूल्य वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं हैं। किसानों को दी जाने वाली MSP के तहत प्रत्यक्ष धन हस्तांतरण के लिए आवेदकों के पास आधार और बैंक खाता होना अनिवार्य है।

सीएम किसान मित्र योजना दिल्ली के लिए पात्रता-

Eligibility For Mukhyamantri Kisan Mitra Yojana Delhi – किसान मित्र योजना दिल्ली के लिए निम्न पात्रता का होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार किसान दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता की खुद की जमीन होनी चाहिए।
  • जो किसान अपनी जमीन पर नियमित खेती करता होवही पात्र होगा।
  • उम्मीदवार का किसी बैंक मे खाता होना आवश्यक है।
  • इसके साथ ही उसका जमीन/खेत के खाता-खतौनी मे नाम दर्ज होना चाहिए।

मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना 2019 हेतु आवश्यक दस्तावेज़-


Documents Required for Mukhyamantri Kisan Mitra Yojana यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहतें हैं। तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की अवश्यकता होगी।

आधार

कार्ड
वोटर

आइ

डी

कार्ड
जमीन

की

खाता

खतोनी
बैंक

खाते

की

पासबूक
निवास

प्रमाण

पत्र
नवीनतम

पासपोर्ट

फोटो



दिल्ली मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना 2019 आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया 

  • Delhi Mukhyamantri Kisan Mitra Yojana 2019 Application/Registration Process  अभी फिलहाल दिल्ली सरकार “मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना “को शुरू करने का विचार कर रही है। उम्मीद है की जल्द ही यह योजना शुरू की जाएगी। इसके बाद ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना के आवेदन/पंजीकरण की सभी जानकारी दी जाएगी। जैसे ही इस योजना से जुडी कोई भी सूचना हमे प्राप्त होती है, हम तुरंत अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको अपडेट कर देंगे। इसके लिए हमारे पेज www.indiangovtscheme.com के साथ बने रहें।
*****