8th Pay Commission, Karnataka Pensioners Demand ₹69,000 Minimum Basic Pay, 3.833 Fitment Factor and 6% Annual Increment
8वें वेतन आयोग ने गुरुवार को बेंगलुरु बैठक को पूरा कर लिया है, जहां पर आयोग ने गर्वनमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन कर्नाटका, द् कर्नाटका पोस्ट और टेलीकम्युनिकेशन पेंशनर्स एसोसिएशन, कर्नाटका इनकम टैक्स पेंशनर्स एसोसिएशन और कर्नाटका सेंट्रल गर्वनमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन और अन्य संगठनों से बातचीत की।
इन संगठनों के साथ आयोग की कई मुद्दों पर बातचीत हुई. इसमें सैलरी, पेंशन, फिटमेंट फैक्टर, अलाउंस और पोस्ट रिस्ट्रक्चरिंग शामिल हैं. आइए जानते हैं आयोग ने इन लोगों से क्या-क्या मांगे उठाई :-
69,000 न्यूनतम भुगतान और 3.833 फिटमेंट फैक्टर
पेंशन एसोसिएशन की मांग के आधार पर देखा जाए तो कर्नाटका पेंशनर्स बॉडी ने कर्मचारियों के लिए मिनिमम बेसिक पे को बढ़ाकर 69000 रुपये करने की मांग की है. साथ ही फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.833 करने की मांग उठाई है. अभी 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक पे 18000 रुपये है।

34470 मिनिमम पेंशन की मांग
3.833 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कर्नाटका पेंशनर्स बॉडी ने 8वें वेतन आयोग को सुझाव दिया है कि पेंशन कम से कम 34,470 रुपये होना चाहिए. 7वें वेतन आयोग के तहत मिनिमम पेंशन 9,000 रुपये है।
पे स्केल को मर्ज किया जाए
पेंशनर्स बॉडी ने 8वें वेतन आयोग से मांग की है कि 7वें वेतन आयोग के 18 कर्मचारी लेवल को नए वेतनमान के तहत 7 लेवल कर्मचरियों में मर्ज कर दिया जाए।
5 यूनिट फैमिली
कर्नाटका पेंशनर्स बॉडी ने नए वेतनमान के तहत 5 यूनिट फैमिली की मांग की है. 7वें वेतन आयोग के तहत 3 यूनिट को फैमिली माना जाता है. इसमें एक यूनिट कर्मचारी, दूसरा- स्पॉउस, 2 बच्चे और पैरेंट को शामिल किया जाना चहिए।
6 फीसदी सालाना इंक्रीमेंट
8वें वेतन आयोग के सामने कर्नाटका बॉडी ने सुझाव दिया कि सालाना वेतन बढ़ोतरी को 3 फीसदी से बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया जाना चाहिए। पेंशनर्स बॉडी ने तर्क दिया कि अभी 3 फीसदी का ग्रोथ कर्मचारी के बेहतर परफॉर्मेंश के लिए इंसेंटिव, स्कील और निरंतर मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित नहीं करता है।
Source: https://www.aajtak.in/business/news/photo/8th-pay-commission-basic-salary-pension-hike-demand-again-tutd-2667528-2026-10-11-7
नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।















Leave a Reply