How to Apply UP Income Certificate उत्तर प्रदेश आय प्रमाणपत्र आवेदन

How to Apply UP Income Certificate उत्तर प्रदेश आय प्रमाणपत्र आवेदन
भारत के नागरिकों को किसी भी प्रकार की योजना या सुविधा आदि का लाभ लेने के लिए अपनी पहचान के तौर पर विभिन्न दस्तावेजों को जमा करना पड़ता है। इन दस्तावेजों के माध्यम से पता चलता है कि हम भारतीय होने के साथ-साथ किस जाति से संबंध रखते हैं और हमारा रोजगार क्या है इसके साथ ओर भी बहुत कुछ। यदि व्यक्ति के पास सभी जरूरी दस्तावेज नहीं होंगे। तो वह किसी भी प्रकार की योजना या सेवाओं आदि का लाभ नहीं ले सकेंगे ,क्योंकि सरकार या कोई भी संस्था उन्हें लाभ प्रदान नहीं करेगी। सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों में “आय प्रमाण पत्र” भी काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
how_to_apply_up_income_certificate
उत्तर प्रदेश आय प्रमाणपत्र आवेदन
सभी नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय विभिन्न प्रकार के दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ती है। जिनमे आय प्रमाण पत्र भी शामिल है। तो यदि आपका आय प्रमाण पत्र नहीं है। तो आप बहुत आसानीपूर्वक अपने Income Certificate के लिए आवेदन कर सकते है। नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आप बहुत आसानी से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।
आय प्रमाण पत्र क्या होता है

भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए आय प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र विभाग द्वारा जारी किया जाता है। जिसके माध्यम से यह पता चलता है कि व्यक्ति के परिवार की वार्षिक आय क्या है। इस आय प्रमाण पत्र की अवधि 3 वर्ष के लिए होती है। उसके बाद व्यक्ति को तीन वर्ष के बाद आय प्रमाण पत्र का नवीनीकरण करवाना पड़ता है। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली विभन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ ले सकते है। सभी उत्तर प्रदेश के पात्र नागरिक ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश आय प्रमाणपत्र आवेदन  कर सकते है।
Key Highlights of Uttar Pradesh Income Certificate Online Apply 2023

लेख का नाम

UP Income Certificate Kaise Banaye

वर्ष

2023

किसने शुरू की

उत्तर प्रदेश सरकार

उद्देश्य

सभी को आय प्रमाण पत्र बनवाने की आसान प्रक्रिया प्रदान
करना।

लाभार्थी

उत्तर प्रदेश के नागरिक

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

edistrict.up.gov.in

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लाभ
यूपी के नागरिकों को Income Certificate के माध्यम से निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे। जोकि इस प्रकार है:-
  • सभी नागरिक आय प्रमाण पत्र के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। 
  • इसके साथ ही योजना के माध्यम से नागरिक स्कूल और कॉलेजों में दी जाने वाले विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ ले सकते है। 
  • उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षा हेतु बच्चे ऋण प्राप्त कर सकते है।
  • सभी बच्चे Income Certificate के माध्यम से स्कूल और कॉलेजों में फीस माफ़ हेतु आवेदन कर सकते है।
  • इसके अलावा Income Certificate को आप अपने भारतीय होने के सबूत के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है।
आवश्यक दस्तावेज
  • शपथ  पत्र
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • जन्म तिथि के लिए, 10th मार्कशीट
  • यदि व्यक्ति के द्वारा जॉब की जाती है। तो उसकी सैलरी स्लिप। 
  • ग्राम प्रधान या पार्षद के माध्यम से प्रमाणित किया गया फॉर्म।

Uttar Pradesh Income Certificate Online Apply कैसे करें?

राज्य के सभी इच्छुक आवेदकों को UP Income Certificate Kaise Banaye के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जोकि इस प्रकार है:-
  • सबसे पहले आपको ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ”सिटिजन लॉगिन (ई-साथी)” का विकल्प देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा। 
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन पर क्लिक करना होगा। 
  • यदि आवेदक के द्वारा पोर्टल में पहले से कोई पंजीकरण नहीं किया गया है तो ”नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन एक फॉर्म खुल जाएगा। जिसमे आपको मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज कर सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब अगले पेज में व्यक्ति को लॉगिन हेतु पासवर्ड संख्या को बदलना होगा। पासवर्ड संख्या बदलने हेतु यूजर नाम, OTP, नया पासवर्ड आदि की जानकारी को दर्ज करनी होगी। 
  • इस पोर्टल में पंजीकरण सफल होने के उपरान्त आवेदक नागरिक को आवेदन हेतु लॉगिन करना होगा। 
  • अब सभी लॉगिन की जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर आवेदन पत्र प्रमाण पत्र सेवा के सेक्शन में आय प्रमाण पत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • उसके बाद आवेदक व्यक्ति की स्क्रीन में आय प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन-पत्र प्राप्त होगा। इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को बहुत ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। 
  • उसके पश्चात आपको संलग्न करें के विकल्प में अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अपलोड करना होगा। 
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको “दर्ज करे” का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको सेवा शुल्क भुगतान के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जब आप भुगतान कर देंगे तो आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • आपको बता दें की पेमेंट के लिए लाभार्थियों को काफी सारे विकल्प दिए जाएंगे। जिसमे से आप अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प का चयन कर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको शुल्क जमा करने के पश्चात आवेदक व्यक्ति को रसीद की प्रतिलिपि के विकल्प का चयन कर रसीद हेतु आवेदन संख्या को दर्ज कर सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इस तरह आप Uttar Pradesh Income Certificate Online Apply कर सकते है। इसके साथ साथ अपने आवेदन की स्तिथि की जांच भी कर सकते है।

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र आवेदन स्थिति कैसे जांचें?

  • सर्वप्रथम आपको ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको  ”आवेदन की स्थिति” का विकल्प देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको एप्लीकेशन संख्या दर्ज करनी होगी। 
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर Uttar Pradesh Income Certificate Application Status खुल जाएगा।
Source: https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****
लेटेस्‍ट अपडेट के लिए  FacebookTwitterTelegram से  अवश्‍य जुड़ें