Madhya Pradesh Lakli Bahana Yojana 2023 मध्य प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

Madhya Pradesh Lakli Bahana Yojana 2023 मध्य प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ
आज हम आपको बताएंगे कि लाडली बहना योजना क्या हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई हैं जिसका नाम लाडली बहना योजना 2023 हैं। राज्य सरकार द्वारा समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया हैं। मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना की तरह ही Ladli Bahana Yojana का संचालन किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य की बहनों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। 
MP Ladli Bahana Yojana 2023

एमपी लाडली बहना योजना 2023 को शुरू मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया हैं। जिसके तहत राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। लाडली बहना योजना 2023 को शिवराज सिंह चौहान जी ने नर्मदा जयंती के अवसर पर राज्य की गरीब बहनों के लिए शुरू करने की घोषणा की हैं। इस योजना के माध्यम से गरीब महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि 1000 रूपए प्रतिमाह गरीब बहनों को प्रदान की जाएगी। यानी 1 वर्ष में इस तरह MP Ladli Bahana Yojana के तहत महिलाओं को 12000 रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा यह राशि लाभार्थी बहनों के सीधे बैंक खातों में पहुचायी जाएगी।
Madhya Pradesh Lakli Bahana Yojana
Short Details Of लाडली बहना योजना 2023

योजना का नाम

MP Ladli Bahana Yojana

घोषणा की गई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा

लाभार्थी

राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं

उद्देश्य

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना

आर्थिक सहायता राशि

1000 रूपए प्रतिमाह /12000 रूपए वार्षिक

राज्य

मध्यप्रदेश

साल

2023

आवेदन प्रक्रिया

अभी उपलब्ध नहीं

अधिकारिक वेबसाइट

जल्द लांच होगी

8 मार्च 2023 से भरे जाएंगे लाडली बहना योजना के आवेदन फॉर्म

राज्य की महिलाएं इसी साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यानी 8 मार्च 2023 से लाडली बहना योजना के तहत फॉर्म भर सकेंगे। फिर इसके 2 महीने बाद सरकार द्वारा चयनित महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹1000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना पर हर साल 12 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रदेश में इस योजना को 5 साल के लिए लागू करने का ऐलान किया गया है। 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
जून से लागू की जाएगी MP Ladli Bahana Yojana

MP Ladki Bahana Yojana जून 2023 से लागू की जाएगी। 8 मार्च 2023 से इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म जमा होने शुरू होंगे। उसके 2 महीने बाद सरकार द्वारा पात्र 1 करोड़ महिलाओं का चयन किया जाएगा। जून से इन 1 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹1000 (₹12000 सालाना) हस्तांतरित किए जाएंगे। यानी जून से राज्य की एक करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का लाभ राज्य की सभी वर्ग की गरीब महिलाओं को दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना को राज्य में एमपी लाडली लक्ष्मी योजना की तरह संचालित किया गया हैं। राज्य की लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा घोषणा की गई है कि 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपए की धनराशि इस योजना में खर्च की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा योजना के माध्यम से गरीब महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपए की धनराशि मुहैया कराई जाएगी। यह योजना राज्य में सभी महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में कारागार साबित होगी। प्रतिवर्ष सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत 12000 करोड़ रुपए लाभार्थी महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य की निम्न एवं मध्यम वर्ग की गरीब 1 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में प्रति महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे पहुचायी जाएगी|  जिससे राज्य की बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सकेगा।
Ladli Bahana Yojana का उद्देश्य

एमपी लाडली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य के वो लोग जो निम्न वर्ग और गरीब परिवार की महिलाएं आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, उन्हे इस योजना के तहत सहायता राशि दी जाएगी। जिसके तहत राज्य की बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी जो कि वार्षिक 12000 रूपए होगी। यह राशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में पहुचायी जाएगी। राज्य सरकार का लक्ष्य Ladli Bahana Yojana के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके। ताकि समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार प्राप्त हो। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को भी राज्य में एमपी लाडली लक्ष्मी योजना की तरह संचालित किया जाएगा।
हर साल 12000 रुपए की प्रदान की जाएगी आर्थिक सहायता

हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी। लाडली बहना योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा यह आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी महिलाओ  के सीधे  बैंक खाते में प्रतिमाह वितरित की जाएगी। जिससे गरीब महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा। Ladli Bahana Yojana 2023 के माध्यम से किसी भी पंथ, जाति या संप्रदाय की महिला हो उन्हें समानता के साथ लाभान्वित किया जाएगा। आपको बता दे की खास तोर पर एमपी लाडली बहना योजना को महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए संचालित किया गया हैं

लाडली बहना योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा Ladli Bahana Yojana को आरंभ करने की घोषणा की गई हैं। 
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य की मध्यमवर्ग और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • जिससे महिलाओ को समाज में समानता का अधिकार मिल सके। 
  • सभी जाति, वर्ग जैसे – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश के तहत 5 वर्षों में सरकार द्वारा 60,000 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ निम्न वर्ग की सभी बहनों को प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही दिया जा रहा हैं। 
  • राज्य सरकार द्वारा  इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
  • मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

Ladli Bahana Yojana 2023 के लिए पात्रता

  • लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्यप्रदेश की महिलाएं ही पात्र होगी।
  • इस योजना के लिए निम्न वर्ग और गरीब महिलाएं पात्र होगी।
  • राज्य सरकार द्वारा निम्न व् मध्यम वर्ग की बहने चाहे किसी भी जाति की हो तथा किसी भी पंथ की हो सभी योजना के लिए पात्र होगी।
  • इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी गरीब बहने लाडली बहना योजना के लिए पात्र होगी।
MP Ladli Bahana Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Ladli Bahana Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?
आप भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा घोषित की गई एमपी लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो यह जान ले कि अभी इस योजना को केवल आरंभ करने की घोषणा की गई है। मध्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए अभी कोई भी सूचना सार्वजनिक नहीं की गई है और ना ही आवेदन करने हेतु इस योजना के तहत  आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया गया है। 

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****
लेटेस्‍ट अपडेट के लिए  FacebookTwitterTelegram से  अवश्‍य जुड़ें