Consumer Price Index for Industrial Workers (2016=100) – January, 2023 औदयोगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016-100) – जनवरी, 2023

Consumer Price Index for Industrial Workers (2016=100) – January, 2023 औदयोगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016-100) – जनवरी, 2023

भारत सरकार
श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय
श्रम ब्यूरो
‘क्लेरमॉन्ट’ शिमला- 171004
दिनांक: 28 फरवरी, 2023
संख्या- 5/1/2021- सी.पी.आई.
प्रेस विजप्ति

औदयोगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016-100) – जनवरी, 2023
श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय द्वारा हर महीने औदयोगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन सम्पूर्ण देश में फैले हुए 88 महत्वपूर्ण औदयोगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकब्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर किया जाता है। सूचकांक का संकलन 88 औद्योगिक केंद्रों एवं अखिल भारत के लिए किया जाता है और आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी किया जाता है। जनवरी, 2023 के लिए सूचकांक इस प्रेस विज़प्ति के माध्यम से जारी किया जा रहा है।
Consumer Price Index for Industrial Workers
जनवरी, 2023 का अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औदयोगिक श्रमिक) 0.5 अंक बढ़कर 132.8 (एक सौ बत्तीस दशमलव आठ) अंकों के स्तर पर संकलित हुआ। सूचकांक में पिछले माह की तुलना में 0.38 प्रतिशत की वृद्धि रही जबकि एक वर्ष पूर्व इन्हीं दो महीनों के बीच 0.24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी।
सूचकांक में दर्ज वृद्धि में अधिकतम योगदान आवास समूह का रहा जिसने कुल बदलाव को 0.40 बिन्दु प्रतिशतता से प्रभावित किया। मदों में, मकान किराया, गेंहू, गेंह्‌ आटा, गाय का दूध, सेब, केला, संतरा, बेगन, भिंडी, कंदरु, मुर्गी के अंडे, जीरा, तैयार भोजन, तैयार पान, ज़र्दा, मेडिसन ऐलोपेथिक, नहाने का साबुन, इत्यादि सूचकांक को बढ़ाने में सहायक रहे। इसके विपरित मुख्यतः आलू, फ्रेंच बीन, हरा धनिया, मूली, टमाटर, सूरजमुखी का तेल, सोयाबीन का तेल, पोल्ट्री चिकन, आदि ने सूचकांक में दर्ज वृद्धि को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
केंद्र-स्तर पर कोयंबटूर के सूचकांक में अधिकतम 3.0 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। अन्य 3 केंद्रों में 2 से 2.1 अंक, 14 केंद्रों में | से 1.9 अंक तथा 39 केंद्रों में 01 से 0.9 अंक के बीच वृद्धि रही। इसके विपरीत, लबाक सिलचर में अधिकतम 1.5 अंक की कमी रही| अन्य 4 केंद्रों में 1 से 1.3 अंक तथा 21 केंद्रों में 011 से 0.9 अंक तक की कमी दर्ज की गई | शेष पाँच केंद्रों का सूचकांक स्थिर रहा।
जनवरी, 2023 के लिए मुद्रास्फीति दर पिछले महीने के 5.50 प्रतिशत तथा गत वर्ष के इसी माह के 5.84 प्रतिशत की तुलना में 6.16 प्रतिशत रहा। खादय-स्फीति दर पिछले माह के 4.10 प्रतिशत एवं एक वर्ष पूर्व इसी माह के 6.22 प्रतिशत की तुलना में 5.69 प्रतिशत रहा।
(श्याम सिंह नेगी)
उप महानिदेशक

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****
लेटेस्‍ट अपडेट के लिए  FacebookTwitterTelegram से  अवश्‍य जुड़ें