Uttar Pradesh Free Cycle Yojana यूपी साइकिल सहायता योजना 2023

Uttar Pradesh Free Cycle Yojana यूपी साइकिल सहायता योजना 2023
उत्तर प्रदेश सरकार दुवारा श्रमिक मजदुर व गरीब नागरिको के लिए सहायता प्रदान करते हुए बहुत सी लाभकारी योजनाओ का संचालन होता चला आ रहा है जिससे की श्रमिक के जीवन स्तर में सुधार आ पाए। हाल ही में  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के दुवारा यूपी फ्री साईकिल योजना का संचालन किया गया है। इस योजना के माध्यम से यूपी के सभी श्रमिक और मजदूरों को सरकार की तरफ से नि-शुल्क साईकिल या साइकिल खरीदने के लिए ₹3000 की धनराशि दी जाएगी।
Uttar Pradesh Free Cycle Yojana
सरकार दुवारा दी जाने वाली फ्री साईकिल प्राप्त कर सभी श्रमिक मजदुर अपने काम पर आसानी से पहुँच पायंगे। इस योजना के माध्यम से मजदुर अपना पैसा भी बचा पाएगा और उन्हें आने जाने में भी कोई समस्या नहीं होगी। उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को UP Free Cycle Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए योजना की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। 
यूपी साइकिल सहायता योजना 2023 क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने श्रमिक वे गरीब नागरीको को नि -शुल्क साईकिल उपलब्ध कराने के लिए यूपी फ्री साईकिल योजना  का शुभारम्भ किया है। अब इस योजना के माध्यम से श्रमिक को  कही भी आने जाने के लिए किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और मजदूरों को अपने काम पर जाने के लिए भी सहायता मिल जायगी /जिससे श्रमिक मजदुर के पैसे भी बच जायगे और काम पर आने जाने का साधन भी प्राप्त हो जायगा। 
आप सभी जानते है की श्रमिकों को अपने काम पर जाने के लिए ऑटो ,रिक्शा आदि करना पड़ता है। जिससे श्रमिक की मेहनत की हुई कमाई खर्च होती है और समय भी अधिक लग जाता है। अब श्रमिक इस योजना के माध्यम से अपने पैसे भी बचा पाएगा  और काम पर आने जाने के लिए ऑटो रिक्शा आदि की सवारी भी नहीं लेनी पड़ेगी। UP Free Cycle Yojana 2023 के माध्यम से सभी श्रमिक अपने कार्यस्थल आसानी से बिना किसी समस्या के पहुंच सकते है। 
UP Free Cycle Yojana का मुख्य उद्देश्य

इस योजना को आरम्भ करने के उद्देश्य श्रमिक मजदुर को कार्यस्थल पर जाने के लिए नि -शुल्क साईकिल उपलब्ध कराना है जिससे की श्रमिक अपनी मजदूरी की धनराशि अधिक बचा पाए। यूपी फ्री साइकिल योजना 2023 के माध्यम से श्रमिक को मजदूरी करने में और अपनी मेहनत की धनराशि को सुरक्षित रखने में सरकार दुवारा सहायता मिल पाएगी। जैसा की आप सब लोग जानते हो श्रमिक दूसरे गाँव व क्षेत्रों में मजदूरी करने जाते है। जिसके कारण उन्हें अपने कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए सवारी और पैसों की तंगी दोनों का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओ को कम करने के लिए यूपी सरकार ने श्रमिकों को UP Free By-Cycle Scheme को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से श्रमिक के जीवन स्तर में सुधार आ पाएगा और श्रमिक अपनी धनराशी को भी जमा कर पाएगा। 
Highlights of UP Free Cycle Yojana 2023

योजना का नाम

यूपी फ्री साइकिल योजना

शुरू की गयी

सीएम योगी आदित्यनाथ जी द्वारा

लाभार्थी

राज्य के श्रमिक/ मजदूर/ कामगार

उद्देश्य

निर्माण कामगारों को मुफ्त साइकिल प्रदान करना

लाभ

साइकिल क्रय हेतु 3000 रुपये की धनराशि/ सब्सिडी

सम्बंधित राज्य

उत्तर प्रदेश सरकार

आवेदन प्रक्रिया

Online/

आधिकारिक वेबसाइट


https://upbocw.in/StaticPages/cycle_plan.aspx

उत्तर प्रदेश साइकिल योजना 2023 के लाभ व विशेषताए
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के दुवारा यूपी फ्री साईकिल योजना का शुभारम्भ किया गया है। 
  • यूपी फ्री साईकिल योजना के माध्यम से गरीब परिवार के नागरिक वे श्रमिक मजदूरों को इस योजना के माध्यम से नि -शुल्क साईकिल उपलब्ध कराई जायगी। 
  • राज्य के श्रमिक/ मजदूर/ कामगार फ्री साईकिल योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। 
  • इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार के द्वारा 1 लाख 65 हजार श्रमिक पंजीकृत है।
  • इस योजना का लाभ राज्य के सरकारी कर्मचारियों को नहीं दिया जायगा। 
  • श्रमिक को काम पर जाने के लिए साईकिल की सहायता मिल जायगी। 
  •  इस योजना के माध्यम से श्रमिक को मजदूरी करने में और अपनी मेहनत की धनराशि को सुरक्षित रखने में सरकार दुवारा सहायता मिल पाएगी। 
  • यूपी साइकिल सहायता योजना 2023 के माध्यम से सभी श्रमिक अपने कार्यस्थल आसानी से बिना किसी समस्या के पहुंच सकते है | जिससे श्रमिक मजदुर के पैसे भी बच जायगे। 
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिक आत्मनिर्भर वे सशक्त भी बन पायगे। 
यूपी फ्री साइकिल योजना की पात्रता
  • योजना का लाभ लेने वाला लाभार्थी उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना ज़रूरी है। 
  • योजना के अंतर्गत श्रमिक को कम से कम 06 माह से पंजीकृत होना चाहिए।
  • श्रमिक मज़दूर के द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से किसी प्रकार की कोई साइकिल योजना का लाभ नहीं होना चाहिए। 
  • लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से ज़्यादा होनी चाहिए। 
  • यदि किसी श्रमिक के पास पहले से एक साइकिल है तो उस श्रमिक योगी फ्री साइकिल योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
  • यह प्रमाण करना होगा की आवेदक मज़दूर का घर कार्य स्थल से दूर है।
मुफ्त साइकिल योजना 2023 हेतु जरूरी दस्तावेजों की सूची
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा जमा किए गए अंशदान की रसीद की छायाप्रति
  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • BPL राशन कार्ड
UP Free Cycle Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
  • आवेदक को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी फ्री साइकिल योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है या आवेदक अपने क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर भी आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकता है।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकरी को ध्यानपूर्वक भरनी  है।
  • जानकारी को ध्यानपूर्वक भरने के बाद आपको अपने जरुरी दस्तावेजों को को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना है। 
  • आपको अपने भरे हुए फॉर्म को इस योजना के संबंधित विभाग में जमा करना है।
  • अगर आप इस योजना के लिए योग्य पाए जाते है तो आपको सरकार के द्वारा निःशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी।
Source: https://upbocw.in/index.aspx

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****
लेटेस्‍ट अपडेट के लिए  FacebookTwitterTelegram से  अवश्‍य जुड़ें