Bihar Jal Jeevan Hariyali Yojana 2023 जल जीवन हरियाली योजना के तहत किये जाने वाले कार्य

Bihar Jal Jeevan Hariyali Yojana 2023 जल जीवन हरियाली योजना के तहत किये जाने वाले कार्य
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा जल जीवन हरियाली योजना की शुरुआत की गई हैं जिसके तहत किसानो को तालाब ,पोखरे बनाने और खेतो की सिचाई के लिए 75500 रूपये की सब्सिडी आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत सरकार द्वारा 5 चीजों पर ध्यान केंद्रित किया गया है जैसे: तालाबों(pond), आहार पाइन (जहाँ वर्षा का जल जमा होता है), रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पौधे लगाना, और कुंओ का निर्माण।
Jal Jeevan Hariyali Yojana 2023
राज्य सरकार द्वारा बिहार जल जीवन हरियाली योजना के तहत किसान सब्सिडी प्राप्त करके तालाब बनवा सकेंगे। जिसके तहत उन्हे सिंचाई करने में कोइ परेशानी नहीं होगी। बिहार राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2023 तक 24 हजार 524 करोड़ रूपये खर्च किया जायेगे। Jal Jeevan Hariyali Yojana में ऐसे बहुत से लाभ हैं  जो केवल राज्य के किसानो को दिए जायेंगे जेसे- पिछले 2 वर्षों में अब-तक मनरेगा के माध्यम से 1 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। बिहार कृषि विभाग  ने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन शुरू कर दिया  हैं।  इस योजना के तहत इच्छुक लाभार्थी आवेदन करना चाहते है तो वह Jal Jeevan Hariyali Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Bihar Jal Jeevan Hariyali Yojana
2024-25 तक 12568.97 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च
 
जल जीवन हरियाली योजना को सत्र 2019-20 में 3 वर्षों के लिए बिहार की नई सरकार ने मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक में स्वीकृत कर लिया था। जिसके तहत  अब यह योजना 2024-25 तक संचालित की जाएगी। और जो कार्य पहले छूट गए थे उसे अब इस योजना के माध्यम से पूरा किया जाएगा। जिसके लिए मंत्रिमंडल की बैठक में अनुमानित खर्च 12568.97 करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत माना गया हैं तथा प्रशासनिक मद पर होने वाले खर्च के लिए 37.38 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया हैं। सत्र् 2022-23 में 5222 करोड़ रुपए और 2023-24 में 3668 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सत्र् 2024-25 में इस योजना पर 3677 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
जल जीवन हरियाली योजना 2023 का उद्देश्य
 
राज्य सरकार द्वारा Jal Jeevan Hariyali Yojana का मुख्य उद्देश्य  किसानो को  सब्सिडी प्रदान करना है। जिसके तहत किसानो को सरकार की ओर से तालाब ,पोखरे बनाने और खेतो की सिचाई के लिए सरकार 75500 रूपये की सब्सिडी आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। जैसा कि हम सभी जानते हैं की भारत एक कृषि प्रदान देश हैं सबसे ज्यादा  खेती  यहीं पर की जाती है। परन्तु आज लोग अपनी तरक्की के लिए प्राकृतिक स्रोतों को बहुत से नुकसान पंहुचा रहे है। जिसके कारण खेती का काफी नुक्सान हो रहा हैं। राज्य सरकार की ओर से प्राकृतिक को फिर से बेहतर बनाने के लिए और स्रोतों के सही इस्तेमाल के लिए इस योजना की शुरुआत की गई हैं।
Overview Of Jal Jeevan Hariyali Scheme 2023
योजना का नाम Jal Jeevan Hariyali Yojana
इनके द्वारा शुरू किया गया मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य सब्सिडी प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया Online
ऑफिसियल वेबसाइट
https://dbtagriculture.bihar.gov.in/
जल जीवन हरियाली योजना के तहत किये जाने वाले कार्य
  • इस योजना के तहत सिंचाई के साधन जैसे- पुराने तालाब, पोखर, आहरों का फिर से निर्माण किया जाएगा
  • कुंओं को सबके लिए चिन्हित करना उनका जीर्णोद्धार करना हैं।
  • जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत तालाब, पोखर, आहरों,नलकूपों के किनारे सार्वजनिक सोख्ता या जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करना।
  • अन्य जल संचयन  जैसे -नदी ,नालों पर जल संचयन चैक डैम और संरचनाओं का निर्माण करना।
  • योजना के तहत जिन नदियों में पानी अधिक है उनका पानी कम जल वाले इलाको तक  पहुंचाना और नए जल स्रोतों का निर्माण करना
  • वर्षा के जल के संचयन के लिए भवनों में  संरचना बनवाना।
  • पेड़ –पोधो एवं पौधशाला के लिए सघन वृक्षारोपण करना
  • सौर ऊर्जा उपयोग को इस योजना के तहत बढ़ावा देना।
  • जल जीवन हरियाली के माध्यम से जागरूकता अभियान को बढ़ावा देना
Jal Jeevan Hariyali Yojana 2023 के मुख्य तथ्य
  • राज्य सरकार द्वारा किसानो को तालाब ,पोखरे बनाने और खेतो की सिचाई के लिए 75500 रूपये की सब्सिडी  के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसानो की आर्थिक सहायता की जाएगी।
  • राज्य सरकार के अनुसार वर्ष 2023 तक इस योजना पर 24 हजार 524 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे।
  • Bihar Jal Jeevan Hariyali Yojana के तहत आहर, पोखर, छोटी नदियों, पुराने कुओं को निमार्ण किया जाएगा।
  • बिहार सरकार कि  इस योजना के ज़रिये ना केवल प्रदेश में फिर से पेड़ लगाने की मुहिम चलायी जाएगी। बल्कि वर्षा के पानी से सिंचाई की व्यवस्था भी की जाएगी।

Jal Jeevan Hariyali Yojana 2023 के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य का निवासी होना जरूरी हैं।
  • सरकार द्वारा किसानो को सिंचाई करने के लिए केवल एक एकड़ की भूमि सब्सिडी के रूप में दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत किसानो को 2 श्रेणियों में बांटा गया है, पहली व्यक्तिगत श्रेणी और दूसरी सामूहिक श्रेणी।
  • जिनके पास 1 एकड़ तक कृषि योग्य भूमि है वह पहली व्यक्तिगत श्रेणी में आते हैं।
  • जो 5 हेक्टेयर से अधिक रकबे में एक साथ लेना चाहते हैं, वह दूसरी सामूहिक श्रेणी। में आते हैं उन्हे लागत की पूरी सब्सिडी दी जाती हैं
जल जीवन हरियाली योजना के दस्तावेज़
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • भूमि के कागज़ात
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
जल जीवन हरियाली योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
  • सबसे पहले आपको कृषि विभाग बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज खुलने के बाद आपको जल जीवन हरियाली का ऑप्शन दिखाई देगा और इसके नीचे आवेदन करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस नए पेज पर आप किसान का समूह या स्वयं किसान में से किसी एक ऑप्शन पर टिक करन है।
  • अगर आप किसान का समूह द्वारा पर टिक करते है तो आपको समूह द्वारा चयनित किसान प्रमुख का रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है जो की 13 अंको का होगा।
  • यदि आप स्वयं किसान पर टिक करते है तो आपको किसान का 13 अंको का पंजीकरण नंबर दर्ज करना है।
  • फिर आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है ।
  • इसके बाद आपके सामने नए पेज पर फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
  • इसमें आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे: किसान का नाम, पिता का नाम, पंचायत का नाम, आधार नंबर, ईमेल एड्रेस,मोबाइल नंबर आदि सभी को भरना है।
  • इसके बाद आपको GET OTP पर क्लिक करना है ।
  • अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा, जिसे आपको आवेदन फॉर्म में भरना है।
  • ओटीपी भरने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है ।
  • इसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Source: https://dbtagriculture.bihar.gov.in/

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****
लेटेस्‍ट अपडेट के लिए  FacebookTwitterTelegram से  अवश्‍य जुड़ें