Bihar CM Handicapped Empowerment Scheme मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तिकरण बिहार

Bihar CM Handicapped Empowerment Scheme मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तिकरण बिहार 

Bihar CM Handicapped Empowerment Scheme: आज हम आपको मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तिकरण योजना बिहार के बारे में जानकारी देंगे। जिसमे आज आपको योजना के लाभ एवं सुविधाओं के बारे में बताएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने “मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तिकरण योजना” बिहार राज्य के विकलांग नागरिकों को शिक्षा, रोजगार व वित्तीय सहयता प्रदान करने हेतु चलाई गयी है। इसके तहत बिहार सरकार, राज्य के विकलांग जनो को विभिन प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराएगी। ताकि उनका जीवन स्तर ऊपर उठे और विकलांग लोग किसी पर निर्भर न रह कर आत्मनिर्भर रहें।

Handicapped Empowerment Scheme

आप को पता होगा कि दिव्यांग लोगों को अपने परिवार में किसी न किसी के ऊपर निर्भर रहना पढता है। इसलिए सभी सरकारें 40% से अधिक विकलांगता वाले व्यक्ति को विकलांग पेंशन (Handicapped Pension) प्रदान करती है। यह पेंशन उन्हें मासिक आधार पर दी जाती है, ताकि उनका जीवन-यापन हो सके। परन्तु अब बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तिकरण योजना शुरू की है। Bihar CM Handicapped Empowerment Scheme के तहत विकलांग लोगों को बिहार सम्बल स्कीम लिस्ट के अंतर्गत लाया गया है। 

[post_ads]

इस लेख से सम्बंधित कुछ मुख्य बातें। 

  • बिहार मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तिकरण योजना 2020-21
  • Key Features of Mukhyamantri Viklang Sashaktikaran Yojana
  • विकलांग पेंशन योजना बिहार 2020 आवेदन फॉर्म PDF

बिहार मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तिकरण योजना 2020-21

CM Handicapped Empowerment Scheme in Bihar State – मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तिकरण योजना की पहल बिहार के विकलांगो के लिए की गई है। जैसा की आप सभी जानते हो की विकलांग व्यक्ति अपनी विकलांगता के कारण दुसरो पर निर्भर होते है। उनके घर वाले भी उन्हें बोझ समझते है। इसलिए उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए “मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तिकरण योजना” की पहल की गयी है। 

योजना का नाम

मुख्यमंत्री विकलांग सम्बल स्कीम

शुरू की गयी

बिहार सरकार द्वारा

उद्देश्य


राज्य के सभी दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाना

लाभार्थी

40%
से अधिक विकलांगता वाले व्यक्ति

सम्बंधित विभाग

विकलांगजन सशक्तिकरण विभाग

आधिकारिक वेबसाइट


यहाँ क्लिक करें

आर्टिकल श्रेणी

राज्य सरकार योजना

 

Key Features of Mukhyamantri Viklang Sashaktikaran Yojana

  • बिहार मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तिकरण योजना के तहत राज्य सरकार विकलांग लोगों के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, जिससे वह आत्मनिर्भर हो सके।
  • इसके अलावा, विकलांग लोगों को उनके दैनिक खर्च के लिए वित्तीय लाभ प्रदान किया जायेगा। जिसके उपयोग से वह जीवन-यापन के लिए उपयोगी वस्तुओ को खरीद पाएगा।

[post_ads_2]

  • राज्य के विकलांग लोगों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिससे वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकता है।
  • Bihar CM Handicapped Empowerment Scheme के तहत सरकार विकलांग लोगों को शिक्षा प्रदान करने के साथ योजना के तहत राज्य के विकलांग लोगों को विकलांग प्रमाण पत्र प्रदान करेगा। विकलांग व्यक्तियों के लिए स्कूलों का निर्माण होगा।
  • इस प्रमाण पत्र के माध्यम से विकलांग लोगों को नि:शुल्क बस सेवा, मुफ्त ट्रेन सेवा, आदि के रूप में विभिन्न लाभ और सेवा मिल पाएंगे। राज्य के विकलांग लोगों को भी विभिन्न बैंकों से ऋण की सुविधा मिल जाएगी।

विकलांग पेंशन योजना बिहार 2020 आवेदन फॉर्म PDF

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए “विकलांग पेंशन योजना” शुरू की है। इस योजना को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना (Indira Gandhi National Disability Pension Scheme) के नाम से भी जाना जाता हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार विकलांग व्यक्तियों को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। बिहार सरकार विकलांग व्यक्तियों को कई प्रकार के लाभ और सुविधाएँ प्रदान करेगी। जिससे विकलांग लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठ सके। बिहार दिव्यांग पेंशन योजना पात्रता शर्ते, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया की अधिक जानकारी हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।

Source : https://siwan.nic.in/scheme/bihar-state-disability-pension/

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे। 
*****