Unnat Bharat Abhiyan Yojana 2020 उन्नत भारत अभियान योजना 2020

Unnat Bharat Abhiyan Yojana 2020 उन्नत भारत अभियान योजना 2020

हम भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी “उन्नत भारत अभियान योजना” की जानकारी लेके आएं हैं। आज भारत उन्नति के मामले में किसी भी देश से कम नहीं है और इसका फायदा भारत के साथ विश्व को भी हो रहा है। भारत में बहुत सी योजनाएं चल रही है जिसका लाभ सभी को हो रहा है और ऐसी ही एक योजना है “Unnat Bharat Mission” जिसका मुख्य उद्देश्य गांवों को विकसित करना है। इस योजना का फायदा सबसे ज्यादा उन गांवों को होगा, जो अभी तक पूरी तरह से विकसित नहीं है। इस योजना की शुरुआत 11 नवंबर 2014 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा हुआ है। इस योजना की एक टैगलाइन भी है: ‘शिक्षित भारत, स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत, स्वावलंबी भारत, संपन्न भारत’।

Unnat+Bharat+Abhiyan+Yojana

इस योजना से सम्बंधित कुछ मुख्य बातें। 

  • उन्नत भारत अभियान योजना का दूसरा संस्करण
  • उन्नत भारत अभियान योजना क्या है?
  • Unnat Bharat Abhiyan योजना का उद्देश्य
  • उन्नत भारत अभियान में कैसे शामिल हों?
इस योजना को गाँवों को विकसित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है जिसके तहत अब गाँवो में रहने वाले लोग एवं उनके समुदायों को उच्च शिक्षण की सुविधा दी जाएगी। जिसके माध्यम से उन गाँवों में विकास किया जाएगा जो अभी तक पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाए। “Unnat Bharat Abhiyan Yojana 2019-20” के तहत ग्रामीण विकास के लिए उच्च शैक्षणिक संस्थाए, स्थानीय ग्रामीण समुदाय एवं लोगो को अच्छी पढाई का एवं कौशल विकास का मौका देके उन्हें विकसित कर सके। उन्नत भारत अभियान/मिशन के तहत कम से कम गाँवो का समूह तैयार करके उन गाँवों को शिक्षा संस्थानो के साथ जोड़ा जाएगा और ऐसे गांवो का आर्थिक एवं सामाजिक तौर पे विकास किया जाएगा। वह सभी हायर लर्निंग संस्थाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य में भाग लेंगी और यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है।
उन्नत भारत अभियान योजना का दूसरा संस्करण

Unnat Bharat Abhiyan Yojana (2.0) Second Edition – उन्नत भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बसने वाले समाज एवं यूनिवर्सिटी सिस्टम के बीच एक अच्छा चक्र स्थापित करना था। तदुपरांत, उभरती हुई आजीविका के लिए पब्लिक एवं प्राइवेट सेक्टर के जरिये उनकी कार्यक्षमताओ को अपग्रेड करना है। इस योजना के तहत कुल 748 संस्था कार्य कर रही है। जिसमे से 143 संस्थाए फेज -1 में और 605 संस्थाए भाग लेगी, जिसमे से 313 टेक्निकल संस्थाए और 292 नॉन टेक्निकल संस्थाए कार्यरत की जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों तथा इस योजना के तहत सभी सस्थानों को पिछड़े ग्राम पंचायतों और गाँवों को अपने अनुभूति में लेने तथा उनके ज्ञान और विशेषज्ञता का प्रयोग ग्राम पंचायतों में होने वाले कमी और आने वाली सभी समयस्याओं को दूर करने के लिए कहा है।
उन्नत भारत अभियान योजना क्या है?

What is Unnat Bharat Abhiyan Yojana – उन्नत भारत अभियान (UBA) की शुरुआत 11 नवंबर 2014 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा कर दी गई थी। इसकी मुख्य विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:
  • यह एक ऐसा अभियान है, जो एक सम्मिलित भारत के निर्माण में मदद करने के लिए ज्ञान संस्थानों के लाभ से ग्रामीण विकास की प्रक्रिया में बदलाव करने के लिए एक बेहतरीन रास्ता है।
  • Unnat Bharat Abhiyan में गांव के विकास के लिए शैक्षिक संस्थानों, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार और स्थानीय समुदाय के लोग शामिल होकर इसका लाभ उठा सकते है, वहीं जो इस योजना की जिम्मेदारी उठाने वाले व्यक्ति केन्द्र की हर उच्च शिक्षा संस्थान गांव के साथ जुड़े, गांव के लोगों के साथ संवाद स्थापित करें और गांव के समग्र विकास में योगदान करने का काम करें।
  • विकास के लिए शिक्षण बहुत ही ज़रुरी है और इसलिए उन्नत भारत अभियान योजना के तहत गांवों में रहने वाले लोगो को उच्च शिक्षण प्रदान की जाएगी। इस अभियान में ज्ञान संस्था में बदलाव किया जायेगा जिससे ग्रामीण विकास होगा और साथ ही भारत का विकास होगा।
  • गांव के लोगो को पढ़ने का और साथ ही कौशल विकास के मौके मिलेंगे जिससे वो खुद और अपने देश की उन्नति में मदद कर सके।
  • इस योजना के तहत ग्रामीण विकास की प्रक्रिया में परिवर्तन आएगा, जिससे लोगो को अपना कौशल भविष्य बनाने का मौका मिलेगा।
Unnat Bharat Abhiyan योजना का उद्देश्य

Objective of Unnat Bharat Mission Scheme – आज बहुत सी योजना पहले से ही है जिससे लोगो को बहुत से लाभ हो रहे है तो सवाल है की यह योजना क्यों शुरू की और इससे लोगो को क्या लाभ मिलेगा? भारत एक ऐसा देश है जिसमें 70% आबादी कृषि क्षेत्र से है और गांवों में रहते हैं। शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवाओं में बहुत अंतर होता है, जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र पूर्ण तरीके से विकसित नहीं है। यह अभियान का मुख्य कारण गांव को और वहाँ के लोगो को विकसित करना है जिससे भारत पूर्ण तरीके से एक विकसित देश का दवा कर सके। गांव में उन्नति और विकास से वहाँ के लोगो को भी अपने आप को साबित करने का मौका मिलेगा और वो कामयाब मुकाम हासिल कर पाएंगे।
उन्नत भारत अभियान में कैसे शामिल हों?

How To Join Unnat Bharat Abhiyan / Mission – उन्नत भारत अभियान में शामिल होने के लिए आपको इसके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। Online Registration करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
  • यहां क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा।
  • यहां आपको  “JOIN UBA” पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  • यहाँ एक पॉपअप पेज भी ओपन होगा जिसमे रजिस्ट्रेशन की पात्रता बताई गई है और ‘Proceed’ पे क्लिक करने से एक नया पेज आपके समक्ष आएगा।
  • आपको स्क्रीन पे रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा, जिस में पूछी गयी सारी जानकारी को भरना है और अंत में कॅप्टच कोड डाल के “Submit” पर क्लिक करना है।
  • सभी संस्था को इस फॉर्म के भरने पर Login ID और पासवर्ड दिया जायेगा, जिससे आप योजना के अधिकृत साइट पे जाके PI/SEG Login कर सकते है।

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे 

इसे भी पड़े Unnat Bharat Abhiyan Yojana 
*****