Number of Vacancies in Railway रेलवे में खाली पदों की संख्या

Number of Vacancies in Railway रेलवे में खाली पदों की संख्या 

(क) से (ड) एक विवरण सभा पटल पर रख दिया गया है। रेलवे में भर्तियां होने के बावजूद रिक्त पद के संबंध में दिनांक 13.12.2019 को राज्य सभा में श्रीमती विजिला सत्यानंत के अतारांकित प्रश्न सं. 2988 के भाग (क) से (ड) के उत्तर सेसंबंधित विवरण।

Vacancies+in+railway

(क) और (ख) रेत्रों पर जनशक्ति स्थिति (01.04.2019 को) निम्नानुसार हैः-

स्वीकृत संख्या ऑन-रोल रिक्तियां
15,24,127 12,17,900 3,06,227
(ग)  2.94 लाख रिक्तियों के लिए सात (7) रोजगार अधिसूचनाएं जारी की गई हैं और चार (4) रोजगार अधिसूचनाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जोनों और मंडलों में 90,890 व्यक्तियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है/।कार्यभार ग्रहण करेंगे। वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले शेष 62,928 व्यक्तियों द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की संभावना है। अन्य तीन (3) अधिसूचनाओं के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजपत्रित पदों के लिए, संघ लोक सेवा आयोग को 601 रिक्तियों के मांगपत्र भेजे गए हैं, जिनमें डॉक्टरों के 200 पद हैं।

(घ) और (3): 2019-20 और 2020-21 में सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारी क्रमश लगभग 47,000 और 41,000 हैं।

The above statement was submitted by Ministry of Railway of undermentioned Lok Sabha Question:-

भारत सरकार
रेल मंत्रालय
राज्य सभा

अतारांकित प्रश्न सं. 2988 का उत्तर                                                                                             13.12.2019

रेलवे में भर्तियां होने के बावजूद रिक्त पद

2988. श्रीमती विजिला सत्यानंत

क्या रेल मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि

(क) क्या यह सच है कि भारतीय रेलवे के पास 15,06,598 कर्मचारियों की संस्वीकृत संख्या है, जिनमें से 12,23,622 कार्मिक पदस्थापित हैं और 2,82,976 पद रिक्त हैं;

(ख) यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्‍या है;

(ग) क्‍या यह भी सच है कि, 1,51,548 पदों पर भर्ती करने के चालू अभियान के बावजूद, 1,31,428 पद फिर भी रिक्त रहेंगे;

(घ) क्या यह भी सच है क वर्ष 2019-20 और 2020-21 में अनुमानित रूप से क्रमशः 53,000 और 46,000 कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे, जिससे लगभग 99,000 अतिरिक्त रिक्त पदों का सृजन होगा; और

(ड). यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है?

उत्तर
रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री (श्री पीयूष गोयल)
(क) से (ड)  एक विवरण सभा पटल पर रख दिया गया है।

Asabove
SOURCE Rajya Sabha
*****