How to Apply Nai Roshni Scheme नई रोशनी स्कीम 2022 क्या है ?

How to Apply Nai Roshni Scheme नई रोशनी स्कीम 2022 क्या है ?

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा देश की अल्पसंख्यक महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार के लिए साल 2012 -13 में नई रोशनी स्कीम को शुरू किया गया था। नई रोशनी स्कीम 2022 केंद्र सरकार की एक योजना है जो अल्पसंख्यक महिलाओं को ध्यान में रखते हुए चलायी जा रही है। Nai Roshni Scheme का उद्देश्य अल्पसंख्यक महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस तबके की महिलाएं मुख्य रूप से गरीबी से जूझ रही हैं उन्हें इस योजना के तहत उचित समर्थन प्रदान किया जायेगा।

यह योजना अल्पसंख्यक महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व विकास के लिए नई रोशनी स्कीम को वर्ष 2012 -13 में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम को NGO ,सिविल सोसाइटी और सरकारी संस्थाओं द्वारा देश भर में चलाया जा रहा है। Nai Roshni Scheme का उद्देश्य एक ही गांव में रहने वाले समुदायों के अल्पसंख्यक महिलाओं के बीच सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनके बीच विश्वास को बढ़ाना है।

How to Apply Nai Roshni Scheme

इतना ही नहीं महिलाओं को सभी स्तर पर सरकारी प्रणालियों, बैंकों और अन्य संस्थानों के साथ वार्तालाप के लिए उपकरण, ज्ञान, तकनीक प्रदान करना है। योजना द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं को कौशल और अवसरों को प्रदान करने के साथ साथ उनके जीवन और उनके रहन-सहन की स्थिति में उचित सुधार लाया जा सकेगा।

Key Highlights of Nai Roshni Scheme

योजना का नाम

नई रोशनी योजना

सम्बंधित विभाग

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार

योजना की शुरुआत

2013

लाभार्थियों

अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित महिलाएं

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

योजना का उद्देश्य

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना

लाभ

वित्तीय फर्म और प्रशिक्षण सुविधा

श्रेणी

केंद्र सरकार की योजना

आधिकारिक वेबसाइट


nairoshni-moma.gov.in

योजना के उद्देश्य
  • अल्पसंख्यक महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके बीच आत्मविश्वास को बढ़ावा देना।
  • अल्पसंख्यक महिलाओं (Minority women) को सरकारी तंत्रों, बैंकों और सभी स्तर के संस्थानों से बातचीत के लिए उन्हें शिक्षित करना है।
Nai Roshni Scheme के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम

इसके अंतर्गत कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जो की इस प्रकार से हैं –
  • नयी रौशनी स्कीम के तहत शैक्षणिक, स्वास्थ्य और स्वच्छता, वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण, स्वच्छ भारत
  • जीवन कौशल प्रशिक्षण, महिलाओं के क़ानूनी अधिकारों का प्रशिक्षण
  • डिजिटल साक्षरता, सामाजिक और व्यावहारिक बदलाव के समर्थन का प्रशिक्षण
लाभ और विशेषताएं (Nai Roshni Scheme Benefits )
  • अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा नई रोशनी योजना 2022 को शुरू किया गया है।
  • केंद्र सरकार द्वारा देश की सभी अल्पसंख्यक महिलाओं को इसके तहत लाभ दिया जायेगा।
  • इस योजना के तहत देश की अल्पसंख्यक महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक सहायता मिल सकेगी।
  • Nai Roshni Scheme के माध्यम से भारत की अल्पसंख्यक महिलाओं का उत्थान हो सकेगा।
  • इसके तहत अल्पसंख्यक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा और नेतृत्व योग्य बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण सुविधाएं भी दी जाएगी।
  • केंद्र सरकार की इस योजना के तहत नेतृत्व विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को चलाया जायेगा जिसमें महिलाओं को ज्ञान, उपकरण और तकनीक प्रदान की जाएँगी।
  • जीवन कौशल, आर्थिक अधिकारिता, स्वास्थ्य और स्वच्छता, डिजिटल इंडिया जैसे कई को भी इस योजना के तहत शामिल किया गया है।
  • भारत सरकार की इस स्कीम के अंतर्गत पात्र सभी अल्पसंख्यक (minority) महिला लाभार्थियों को प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से प्रदान किया जायेगा।
  • योजना के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक गांव से एक बैच में केवल 25 महिलाओं को ही चयनित किया जायेगा।
  • एक बैच की कुल 25 महिलाओं के 10% महिलाओं का 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • इस कार्यक्रम के तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एक गांव से अधिकतम 5 महिलाओं का चयन किया जायेगा।
  • वर्ष 2016-17 में इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए 1500 लाख रुपये का बजट आवंटन किया गया था। और लगभग 1472 लाख रुपये व्यय किये गए थे।
  • साल 2017-18 में नई रोशनी स्कीम के तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण हके लिए 1700 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया था और इसमें से 1519 लाख रुपये व्यय किये गए थे।
  • 2018-19 में प्रशिक्षण के लिए 17 लाख रुपये आवंटित किए गए और 1383 लाख रुपये का व्यय किया गया था।
  • वर्ष 2019-20 में आवंटन की राशि को बढाकर 1000 लाख रुपये कर दिया गया था और 710 लाख रुपये व्यय किये गए।
  • 2020-21 में 600 लाख रुपये प्रशिक्षण हेतु आवंटित किए गए थे और 600 लाख रुपये की राशि व्यय की गयी थी।
  • कुल मिलकर नई रोशनी स्कीम के तहत पिछले तीन वर्षों 2018 -19 से 2020 -21 में 26 करोड़ रुपए को मंजूर किया गया था। इसके तहत इन वर्षों में लगभग 1 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था।
पात्रता मानदंड
  • इस योजना में 18 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की अल्पसंख्यक समुदाय से जुडी महिलाओं को शामिल किया जा सकेगा।
  • महिला भारत की निवासी होनी चाहिए।
  • देश की वही महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी जो अप्ल्संख्यक समुदाय से सम्बंधित हैं।
  • संगठनों को पंजीकृत होना चाहिए। संगठन में कम से कम 3 प्रमुख प्रशिक्षण कर्मियों का होना आवश्यक है।
नई रोशनी स्कीम आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
  • आधार कार्ड
  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • आवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
नई रोशनी योजना प्रशिक्षण के प्रकार

इस स्कीम के माध्यम से अल्पसंख्यक महिलाओं को 2 प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किये जाते हैं –
1. गैर आवासीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण (Non-Residential Leadership Development Training)- इसके तहत गांव में निवास करने वाली 25 अल्पसंख्यक महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस प्रोग्राम के तहत ऐसी महिलाएं प्रशिक्षित की जाएँगी जो कम से कम 10 वीं कक्षा पास कर चुकी हों। ट्रेनिंग के लिए एक बैच में कुल 25 महिलाएं शामिल की जाएँगी। यदि इस बैच में 10 वीं उत्तीर्ण महिलाएं नहीं होती हैं तो इस स्थति में बैच के लिए न्यूनतम 5वीं कक्षा उत्तीर्ण महिलाओं को छूट प्रदान की जाएगी। 
2. आवासीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण (Residential Leadership Development Training)- आवासीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से 25 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसमें सरकार द्वारा एक गांव से 5 से अधिक महिलाएं शामिल नहीं होंगी। इसमें अल्पसंख्यक महिलाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यदि महिलाएं इंटर पास नहीं हैं तो ऐसे में प्रशिक्षण के लिए 10वीं पास महिलाओं को चुना जा सकता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम और दिशा निर्देश
  • अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए आवासीय प्रशिक्षण (Residential Leadership Development Training) देने के लिए संगठन या एनजीओ के पास अनुभव और संसाधन दोनों का ही होना आवश्यक है।
  • चयनित एनजीओ और संगठन के कर्मचारियों को हर एक अंतराल पर गांव उस क्षेत्र का दौरा करना होगा।
  • संगठन द्वारा योजना के लिए पात्र अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए आवासीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की व्यवस्था भी की जाएगी।
  • संगठनों या NGO को गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उचित पहुंच,समर्पण, जनशक्ति तथा संसाधनों (रिसोर्सेस) का होना आवश्यक है।
  • ऐसे सभी एनजीओ जो प्रशिक्षण देने हेतु चयनित किये गए हैं उन्हें सुविधाकर्ताओं की उपलब्धता में हरपल शामिल होना पड़ेगा।
Nai Roshni Scheme Online registration (ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया)
यदि आप भी इस योजना के पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तो आप भी नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर Nai Roshni Scheme के लिए ऑनलाइन अपना पंजीकरण करा सकेंगे –
सबसे पहले आपको नई रोशनी स्कीम में अपना पंजीकरण करने के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

इस वेबसाइट पर विजिट करते ही आपके सामने website का homepage होगा।

होमपेज पर आपको नीचे की ओर लॉगिन सेक्शन दिखाई देगा यहाँ से आपको New User Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

जैसे ही आप न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुन लेते हैं आपके सामने नया पेज ओपन होगा।

इस पेज पर आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण का पेज (Registration page) ओपन हो जायेगा।

यहाँ आपको नीचे दी गयी जानकारियों को भरना होगा –
  • organization का नाम
  • organization का पता
  • राज्य का नाम
  • जिले और शहर का नाम
  • पिन कोड नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • फैक्स नंबर
  • organization /societies का प्रकार
  • पंजीकरण नंबर
  • राज्य ,शहर का पंजीकरण
  • पंजीकरण की तिथि आदि
सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको ceo का नाम ,मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी ,वेबसाइट ,यूजर आईडी जो आप बनाना चाहते हैं उसे इंटर करें। पासवर्ड भरें और इसे कन्फर्म पासवर्ड के ऑप्शन पर भी भरें।
सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको generate otp code पर क्लिक करना होगा और नीचे दिए गए registration के बटन पर क्लिक करें।
अब आपका पंजीकरण प्रोसेस पूरा हो जायेगा।
नई रोशनी स्कीम पोर्टल लॉगिन (Nai Roshni Scheme Login process)
  • सबसे पहले आपको Nai Roshni Scheme की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • यदि अपने अपना रेजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कर लिया है तो अब आपको वेबसाइट के मुख्य पेज पर दिए लॉगिन सेक्शन पर जाना होगा।
  • लॉगिन सेक्शन पर जाकर अपना Username, Password और Captcha code को सही से भरें।
  • सभी को भर लेने के बाद आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करने का बाद नई रोशनी योजना के पोर्टल पर आप लॉग इन हो जायेंगे।
अल्पसंख्यक महिलाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण
  •  स्वच्छ भारत
  • शैक्षिक सशक्तिकरण
  • पोषण और खाध सुरक्षा
  • सूचना का अधिकार
  • महिलाओं के क़ानूनी अधिकार
  • जीवन शैली
  • महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण
  • डिजिटल इंडिया
  • दैनिक कार्यों में आने वाली कठिनाइयों से उबरने के उपाय
  • क़ानूनी जानकारी
  • स्वास्थ और स्वच्छता
  • महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ समाजिक एवं घरेलू हिंसा से बचाव की जानकारी
  • सरकार के द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं के हित में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी
  • जेंडर और महिलाएं
  • कौशल विकास प्रशिक्षण
  • कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग प्लातेफ़ोर्म जैसे shopclues.com, Mahila E-Haat आदि पर अपने प्रोडेक्ट को Register करने और उसके आर्डर लेने से जुडी ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
Nai Roshni Scheme क्या है ?
नई रोशनी योजना अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजना है। जिसके तहत महिलाओं को सभी स्तरों पर ज्ञान,उपकरण और तकनीक को प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
पीएम नई रौशनी स्कीम का उद्देश्य क्या है ?
pradhanmantri Nai Roshni Scheme का उद्देश्य देश की अल्पसंख्यक महिलाओं को ज्ञान ,उपकरण और तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है। इसके माध्यम से महिलाओं के जीवन में सुधार लाया जा सकेगा।
किस वर्ष Nai Roshni Scheme की शुरुआत की गयी थी ?
साल 2013 में Nai Roshni Scheme को शुरू किया गया था।
nayi Roshni योजना को किस मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है ?
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश की अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए यह स्कीम चलायी जा रही है।

Source: http://nairoshni-moma.gov.in/

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****