Chief Minister Lakhpati Didi Scheme 1 लाख 25 हजार महिलाओं को सरकार बनाएगी लखपति, जानें क्या है मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना

Chief Minister Lakhpati Didi Scheme 1 लाख 25 हजार महिलाओं को सरकार बनाएगी लखपति, जानें क्या है मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना

राज्य स्थापना दिवस की श्रृंखला में 4 नवम्बर को मुख्यमंत्री (Chief Minister) लखपति दीदी योजना शुरू किया जाएगा।  इसके तहत सवा लाख बहनों को 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 

ग्राम्य विकास विभाग स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू करने जा रहा है। धामी करेंगे लांचिंग ग्राम्य विकास विभाग स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू करने जा रहा है। नवंबर महीने में शुरू होने वाली इस योजना के तहत 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
पुष्कर सिंह धामी करेंगे योजना की लांचिंग
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास में शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने कहा कि नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभाग अपनी जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएगा। इसी क्रम में चार नवंबर को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इसकी लांचिंग करेंगे। योजना के तहत राज्य गठन के 25वें साल वर्ष 2025 तक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कुल तीन लाख 67 हजार महिलाओं में से सवा लाख को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाते हुए, उनकी सालाना आय एक लाख के पार पहुंचाई जाएगी।
योजना के तहत लाभार्थियों को आवास भी दिए जाएंगे
जोशी ने कहा कि इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को भी आवास दिए जाएंगे, इसलिए आवास आवंटन की प्रक्रिया समय रहते पूरी कर ली जाए । इसी प्रकार कार्यक्रम के दौरान कौशल योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य राज्य की आर्थिकी की धुरी महिलाओं को मजबूत करना है। इस अवसर पर ग्राम्य विकास सचिव डॉ. बीबीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल, अपर सचिव आनंद स्वरूप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

26 हजार महिलाएं बन चुकी हैं लखपति

ग्राम्य विकास विभाग के अधीन 2014 में राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यक्रम लागू हुआ था। योजना का असर जानने के लिए विभाग विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति का आकलन कर रहा है। नोडल अधिकारी प्रदीप पांडेय के मुताबिक अब तक 26 हजार से अधिक महिलाओं की सालाना आय एक लाख के पार पहुंच चुकी है। इसी तर्ज अब शेष महिलाओं की भी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। स्वयं सहायता समूह विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार करने के साथ ही कई जगह मार्केटिंग का काम भी कर रहे हैं। इस योजना से 1 लाख 25 हजार महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की तैयारी

महिलाएं पहाड़ में जीवन की धुरी हैं-मंत्री

ग्राम्य विकास मंत्री, गणेश जोशी ने कहा कि, ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में सुधार सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है। महिलाएं पहाड़ में जीवन की धुरी हैं, महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होंगी तो पूरा परिवार सुधरेगा। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना इस दिशा में अहम प्रयास साबित होगी।

राज्य स्थापना दिवस की श्रृंखला में 4 नवम्बर को मुख्यमंत्री (Chief Minister) लखपति दीदी योजना शुरू किया जाएगा।  इसके तहत सवा लाख बहनों को 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 

Source: https://www.livehindustan.com/uttarakhand/story-lakhpati-will-make-government-to-1-lakh-25-thousand-women-know-what-is-lakhpati-didi-scheme-7283786.html

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****