What is Janani Suraksha Yojana 2022 जननी सुरक्षा योजना 2022 क्या हैं एवं इसका लाभ कैसे मिलेगा।

What is Janani Suraksha Yojana 2022

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नई नई योजना लागू होती ही रहती है। यह योजना सबसे ज्यादा उन लोगों के लिए लागू की जाती है जो आर्थिक रूप से किसी भी प्रकार का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं होते हैं। इसी के चलते प्रधानमंत्री ने  Janani Suraksha Yojana 2022 (JSY) जननी सुरक्षा योजना शुरू की है। यह जननी सुरक्षा योजना गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु की स्थिति को सुधारने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत देश के ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिला और शहर के क्षेत्र की गर्भवती महिला को भारत के सरकार के द्वारा सभी प्रकार की आर्थिक सहायता दी जाएगी क्योंकि इस योजना के जरिए गर्भवती की सभी प्रकार की जांच और बच्चे की डिलीवरी तक निशुल्क होगी।

आज हम आपको जननी सुरक्षा योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। इसके बारे में हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इस की पात्रता क्या होती है और इसके लिए किन दस्तावेज की आवश्यकता होती है । 

Janni Suraksha Yojana

जननी सुरक्षा योजना क्या है? (Janani Suraksha Yojana)

Janani Suraksha Yojana एक ऐसी योजना है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के तहत देश की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु को सुरक्षा प्रदान की जाएगी जिसकी वजह से उन दोनों की ही स्थिति में सुधार आएगा। इस योजना का लाभ अधिकतम गरीबी रेखा के नीचे जो लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं उनकी स्थिति सुधारने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना को मुख्य दो श्रेणी में बांटा गया है पहली है ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं दूसरी हैं शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं।

जननी सुरक्षा योजना (Janani Suraksha Yojana) का उद्देश्य

जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं इस जननी सुरक्षा योजना (JSY) का सबसे मुख्य उद्देश्य यही है कि जो महिलाएं जरूरतमंद है आर्थिक रूप से वह अपना खर्चा नहीं उठा पा रही हैं या उनके परिवार वाले उनका खर्चा नहीं उठा पा रहे हैं ऐसी गर्भवती महिलाओं को यह सभी सुविधाएं दी जाएंगी। यह सुविधाएं केवल गर्भावस्था के दौरान ही दी जाएगी। सरकार का यही उद्देश्य है कि जो महिला कमजोर वर्ग से है या पारिवारिक स्थिति सही नहीं है उनकी सहायता की जाए जिससे वह अपने बच्चे की भली-भांति देखभाल कर पाएं। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को सभी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी दी जाएगी जिसके जरिए बच्चे और मां दोनों की ही मृत्यु दर में कमी आ सकती है जच्चा और बच्चा दोनों को ही Janani Suraksha Yojana 2022 के तहत सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के बारे में

इस Janani Suraksha Yojana 2022 के अंतर्गत वह सभी महिलाएं जो गर्भवती है जिनके डिलीवरी होने वाली है इसी के साथ वह गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन कर रही है उन्हें सरकार के द्वारा 1400 रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। इसी के साथ सहयोगी को प्रसव प्रोत्साहन के लिए₹300 रूपये दिए जाएंगे और प्रसव के बाद सेवा देने के लिए₹300 रूपये और दिए जाएंगे।

शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के बारे में

इस (JSY) योजना के तहत सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय 1000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसी के साथ जो सहयोगी को प्रसव प्रोत्साहन करेगा उसको 200 रूपये प्रदान किए जाएंगे और प्रसव के बाद सेवा के लिए₹200 रूपये दिए जाएंगे।

Highlights OF Janani Suraksha Yojana

योजना का नाम

जननी सुरक्षा योजना

किसके शुरू किया गया

केंद्र सरकार द्वारा

योजना को शुरू करने की तारीख

12 अप्रैल 2005

लाभ लेने वाले

देश की गरीब परिवार की गर्भवती महिला

सा

2022

उद्देश्य

गर्भवती महिलाओ को निशुल्क प्रसव और वित्तीय सहायता देना

लाभ

देश की गरीब परिवार की गर्भवती महिला


जननी सुरक्षा योजना की विशेषताएं

जननी सुरक्षा योजना की बहुत सारी ऐसी विशेषताएं हैं जिससे लोग अभी तक अवगत नहीं है आइए आपको इन सभी विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हैं।

  • इस योजना को सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया गया है इसका प्रदर्शन सबसे ज्यादा बिहार, उड़ीसा, राजस्थान, झारखंड, एमपी, यूपी, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, इत्यादि जैसे राज्यों का विकास करने के लिए (JSY) लागू की गई है।
  • इस योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी के पास एमसीएच कार्ड और जननी सुरक्षा कार्ड होना अत्यंत आवश्यक होता है।
  • Janani Suraksha Yojana एक 100% केंद्र प्रायोजित योजना है जिसमें नगद सहायता को एकीकृत किया जाएगा।
  • इस योजना (जेएसवाई) के माध्यम से जो कोई भी स्वास्थ्य सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान करेगा उसे मान्यता दी जाएगी।
  • जो महिलाएं गर्भवती आंगनवाड़ी आशा के चिकित्सा की सहायता से घर पर बच्चे को जन्म देती हैं तो उन्हें भी इस योजना के तहत 500 रूपये की राशि दी जाएगी।
  • बच्चे की निशुल्क डिलीवरी के पश्चात 5 साल तक जच्चा बच्चा के टीकाकरण से संबंधित जानकारी उन्हें हर बार भेजी जाएगी इसी के साथ निशुल्क टीकाकरण भी किया जाएगा।
  • जननी सुरक्षा योजना के अनुसार पंजीकरण कराने वाली सभी महिलाओं को कम से कम 2 प्रसव पूर्व जांच बिना किसी भी शुल्क के दे दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी संबंधित सेवाओं के साथ डिलीवरी के बाद की अवधि में उनकी सहायता की जाएगी।

जननी सुरक्षा योजना के लिए पात्रता

  • इस Janani Suraksha Yojana देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को इस जननी सुरक्षा योजना के लिए पात्र माना गया है जिसमें गर्भवती महिलाएं पंजीकरण करा सकती हैं।
  • सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को तब आर्थिक सहायता दी जाएगी जब वह 19 वर्ष से अधिक या 19 वर्ष की आयु के हो जो 19 वर्ष से कम आयु रखते हैं वह इसके लिए नामांकन नहीं कर पाएंगे।
  • जननी सुरक्षा योजना के तहत नामांकित हुई है उन्हें केवल सरकारी अस्पताल में ही या किसी निजी संस्थान(जो सरकार के द्वारा चुनी गई हो) में जाना अनिवार्य होगा।
  • इस योजना के तहत केवल 2 बच्चों को जन्म देने के लिए गर्भवती महिलाओं को सभी चिकित्सा और वित्तीय सुविधाएं दी जाएगी।
  • अगर गर्भवती महिला मरे हुए बच्चे को जन्म देती है तो समय से पहले या बीच में जीवित बच्चों को जन्म देना वेद मामलों के रूप में माना जाएगा इसके तहत महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे।
  • इस (JSY) Janani Suraksha Yojana के तहत देश की गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Janani Suraksha Yojana 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • बीपीएल कार्ड में महिला का नाम दर्ज
  • ऐड्रेस प्रूफ
  • निवास का प्रमाण पत्र
  • जच्चा बच्चा कार्ड यानी जननी सुरक्षा कार्ड
  • सरकारी अस्पताल द्वारा जारी डिलीवरी सर्टिफिकेट
  • बैंक अकाउंट नंबर और पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

जननी सुरक्षा योजना 2022 आवेदन करने की प्रक्रिया

  • अगर आप भी गर्भवती महिला हैं और जननी सुरक्षा के लिए आवेदन करना चाहती है तो इसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल है आप नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
  • जननी सुरक्षा योजना 2022 के लिए आवेदन करना है तो महिला को सबसे पहले मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा वहां पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करना होगा।
  • डाउनलोड करने के बाद आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा उस फॉर्म में आपसे कुछ सामान्य जानकारी पूछी जाएगी जैसे कि महिला का नाम, गांव का नाम, पता, इत्यादि सभी जानकारी आपको सही-सही दर्ज करनी होगी।
  • फॉर्म भरने के बाद आवेदन फॉर्म के साथ सभी प्रकार के जरूरी दस्तावेज अटैच करने होंगे।
  • इसके बाद इस आवेदन पत्र को आंगनबाडी या महिला स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जमा करें।

जननी सुरक्षा योजना आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया

अगर आप लोगों ने (JSY)  जननी सुरक्षा योजना के तहत आवेदन किया है और आप इसकी आवेदन स्थिति देखना चाहते हैं कि आप की वर्तमान स्थिति कहां तक पहुंची है तो आप नीचे दिए गए फॉलो कर के वर्तमान स्थिति देख सकते हैं।

  • वर्तमान स्थिति देखने के लिए सबसे पहले आपको Janani Suraksha Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा उस होम पेज पर आपको आवेदन स्थिति का लिंक दिखाई देगा उस लिंक पर क्लिक कर दें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा उसमें आपको अपना रेफरेंस नंबर दर्ज करना होगा जो आपको आंगनवाड़ी या महिला स्वास्थ्य केंद्र के जरिए दिया जाता है।
  • इसके बाद आप सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • आवेदन की वर्तमान स्थिति आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेट्स/यूनियन टेरिटरीज ऑफिशल कॉन्टैक्ट नंबर देखने की प्रक्रिया

अगर आप किसी स्टेट या यूनियन टेरिटरीज की ऑफिशियल कांटेक्ट नंबर देखना चाहते हैं तो इसके लिए एक प्रक्रिया जारी की गई है आप नीचे दिए गए फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको जननी सुरक्षा योजना की Oficial वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर, आपको कंटैक्ट करें लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको आधिकारिक UT/States लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने सभी संपर्क (Contact) नंबरों की एक सूची होगी।

जननी सुरक्षा योजना के लाभ

  • इस Janani Suraksha Yojana 2022 के अंतर्गत सभी महिलाओं को अधिक लाभ मिलेगा।
  • महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे वह अपने खर्चे में मदद कर सके।
  • जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षित डिलीवरी का फायदा भी मिल रहा है।
  • डिलीवरी होने से पहले दो जांच बिल्कुल निशुल्क दी जाती है।
  • यह योजना के तहत डिलीवरी निशुल्क कराई जाती है इसी के साथ मां और बच्चे के टीकाकरण से संबंधित जानकारी 5 वर्ष तक उन को निशुल्क दी जाती है।
  • इस योजना के जरिए मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको Janani Suraksha Yojana 2022 के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। अगर आप भी (JSY) जननी सुरक्षा योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल है। आप आर्टिकल को पूरा पढ़कर आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ सभी प्रकार की गर्भवती महिलाएं ले सकती हैं।

जननी सुरक्षा योजना से किन महिलाओं को होगा फायदा?

योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा।

घर पर जन्म देने वाली pregnant महिलाओं को कितनी सहायता प्रदान की जाएगी?

यदि कोई महिला लाभार्थी Janani Suraksha Yojana 2022 के तहत किसी आशा या आंगनबाडी सहायता केंद्र कार्यकर्ता के माध्यम से घर पर बच्चे को जन्म देती है तो उस महिला को 500 की रुपये वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

क्या देश की सभी pregnant महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिल सकता है?

जननी सुरक्षा योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाओं को मिल सकता है।

JSY योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को क्या लाभ मिलेगा?

गर्भवती महिलाओं को जेएसवाई योजना के तहत सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी साथ ही सहायता के रूप में वित्तीय राशि प्राप्त करने का भी लाभ मिलेगा।

जननी सुरक्षा योजना क्यों शुरू की गई है?

केंद्र सरकार ने प्रसव के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सुविधा प्रदान करने के लिए जननी सुरक्षा योजना शुरू की है। जिसके तहत महिलाओं को प्रसव के समय सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

जननी सुरक्षा योजना क्या है?

जननी सुरक्षा योजना गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए संस्थागत और सुरक्षित प्रसव की सुविधा के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का एक कार्यक्रम है।

Source: https://nhm.gov.in/index1.php?lang=1&level=3&sublinkid=841&lid=309

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****