Uttar Pradesh Age Certificate 2022 Online Application : यूपी आयु प्रमाण पत्र 2022

Uttar Pradesh Age Certificate 2022 Online Application : यूपी आयु प्रमाण पत्र 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आयु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सेवा शुरू की गई है। आप उत्तर प्रदेश आयु प्रमाण पत्र (UP Age Certificate 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण फार्म up-health.in पर भर सकते हैं। 
 
उत्तर प्रदेश के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से यूपी आयु प्रमाण पत्र 2022 (Uttar Pradesh Age Certificate 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं। नागरिक चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण (DoMH&FW) विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश आयु प्रमाण पत्र (UP Age Certificate) के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।

Uttar Pradesh Age Certificate
चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग (DoMH&FW) द्वारा वर्तमान में 9 ऑनलाइन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं – चिकित्सा प्रतिष्ठान का पंजीकरण, चिकित्सा बीमारी / स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र, टीकाकरण प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, असफल परिवार नियोजन के लिए भुगतान, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान, मेडिको कानूनी प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र।
चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग (DoMH&FW) जनहित गारंटी अधिनियम के तहत 9 ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करता है। अब उत्तर प्रदेश के नागरिकों को संबंधित कार्यालयों में बार बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वह घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

यूपी आयु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन पत्र 2022

यूपी आयु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे पढ़ सकते हैं : –
  • आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें। 
  • आप सीधे http://up-health.in/ पर भी जा सकते हैं। 
  • इसके बाद ऑनलाइन सेवाएं सेक्शन में जाकर 9वें नंबर पर दिए गए आयु प्रमाण पत्र लिंक पर क्लिक करें। 
  • सीधे जाने के लिए यह पर क्लिक करें 
  • आप up-health.in/online पर भी जा सकते हैं। 
  • इसके बाद आपके पास इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा। 
  • इसमें आपको For New Registration पर क्लिक करना होगा जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। 
  • फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें तथा Register बटन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आवेदक को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए OTP  Verify करना होगा। 
  • इसके बाद आपको लॉगइन पेज (Login Page) पर जाकर लॉग इन करना होगा। 
  • लॉगइन पेज पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद यूपी आयु प्रमाण पत्र खोलने के लिए Issuance of Age Certificate  लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना आवेदन पत्र भरें तथा उसके बाद Save बटन पर क्लिक करें। 
  • आवेदन पत्र जमा होने के बाद संबंधित अधिकारी निर्धारित समय अवधि के भीतर आपका प्रमाण पत्र जारी करेंगे। 
Source: http://up-health.in/hi/

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****