Election Dates बंगाल में 8, असम में तीन चरणों में चुनाव, 2 मई को आएंगे नती

Election Dates  बंगाल में 8, असम में तीन चरणों में चुनाव, 2 मई को आएंगे नती
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के शेड्यूल का ऐलान चुनाव आयोग की ओर से किया जा रहा है। दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा तारीखों का ऐलान कर रहे हैं।
Election Dates
पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर होगी, जबकि असम में बीजेपी बहुमत वाली अपनी पहली सरकार को बचाने के लिए चुनावी समर में उतरेगी। तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी एआईएडीएमके और डीएमके के बीच होगा। यह पहला चुनाव होगा, जब दोनों ही दलों के दिग्गज नेता रहे जयललिता और के. करुणानिधि की गैर-मौजूदगी में चुनाव होगा। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हाल ही में फ्लोर टेस्ट में असफल रहने के बाद कांग्रेस की सरकार गिरी है।
[post_ads_2]
बीते कुछ सालों में बीजेपी ने यहां तेजी से अपनी पैठ बनाई है और मुख्य मुकाबला कांग्रेस, बीजेपी और डीएमके के बीच देखने को मिल सकता है। पुडुचेरी की राजनीति में आमतौर पर तमिलनाडु से प्रभावित रही है। ऐसे में डीएमके भी यहां बड़ा फैक्टर होगी। किसान आंदोलन के दौर में हो रहे इन चुनावों को मोदी सरकार के लिए भी एक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। यदि इन चुनावों में बीजेपी को असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में सफलता मिलती है तो यह उसके लिए बड़ी कामयाबी होगी। बता दें कि 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में ममता बनर्जी के सामने वह कड़ी चुनौती पेश कर सकती है।
पश्चिम बंगाल में 8 चरण में चुनाव कराए जाएंगे. पहले चरण के लिए 27 मार्च को चुनाव होंगे. इसमें पुरुलिया, बांकुरा, झारग्राम, पश्चिम मिदनापुर (पार्ट 1), पूर्व मिदनापुर (पार्ट 1) शामिल हैं.
दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल को चुनाव होंगे. इसमें बांकुरा (पार्ट 2), पश्चिम मिदनापुर (पार्ट 2), पूर्व मिदनापुर (पार्ट 2), साउथ परगना (पार्ट 1) जिले शामिल हैं.
[post_ads]

तीसरे चरण के 31 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. चौथे चरण के 44 सीटों पर 10 अप्रैल को मतदान होगा. इसमें हावड़ा (पार्ट 2), हुगली (पार्ट 2), साउथ परगना (पार्ट 3), अलीपुर द्वार, कूच बिहार में चुनाव होंगे.
पांचवे चरण का मतदान 17 अप्रैल को होगा. छठे चरण के 43 सीटों पर 22 अप्रैल को मतदान होगा. सांतवे चरण के 36 विधासभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा. अंतिम और आंठवे चरण के 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि महामारी के बीच चुनाव आयोग ने ट्रायल के तौर पर राज्य सभा के 18 सीटों पर चुनाव कराएं, उसके बाद बिहार चुनाव की चुनौती का सामना किया. यह वास्तव में भारतीय चुनाव आयोग के लिए बहुत महत्वपूर्ण था.
इन चुनावों की घोषणा के साथ ही चुनाव वाले पांचों राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गई है.
बंगाल में तीसरे चरण का चुनाव 6 अप्रैल को होगा।
Fri, 26 Feb 2021 05:25 PM
बंगाल में दूसरा चरण 1 अप्रैल को
बंगाल में दूसरा चरण 1 अप्रैल, बांकुरा पार्ट टू, पश्चिम और पूर्वी मिनदनापुर पार्ट 2, साउथ 24 परगना पार्ट 1
Fri, 26 Feb 2021 05:24 PM
बंगाल पहला चरण
पुरुलिया बांकुरा, झारग्राम, पश्चिम मिदनापुर पार्ट वन, पूर्व मिदनापुर पार्ट 1 को पहले चरण में 27 मार्च को चुनाव होगा।
Fri, 26 Feb 2021 05:24 PM
बंगाल में 8 चरण
बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा।
Fri, 26 Feb 2021 05:23 PM
पुडुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग
पुडुचेरी में एक चरण में मतदान होगा। यहां भी 6 अप्रैल को वोटिंग होगी।
Fri, 26 Feb 2021 05:21 PM
तमिलनाडु में 6 अप्रैल को वोटिंग
तमिनाडु में सभी 234 सीटों पर एक चरण में ही मतदान होगा। 6 अप्रैल को वोटिंग होगी।
Fri, 26 Feb 2021 05:20 PM
केरल की सभी सीटों पर 6 अप्रैल को चुनाव
केरल में एक चरण में मतदान होगा। मतदान 6 अप्रैल को होगा। मल्लापुरम लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी उसी दिन होगा।
Fri, 26 Feb 2021 05:19 PM
1 और 6 अप्रैल को असम में चुनाव
असम में दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, तीसरे चरण का चुनाव 40 सीटों पर 6 अप्रैल को होगा
Fri, 26 Feb 2021 05:17 PM
असम में 3 चरण में चुनाव, 2 मई को नतीजे
असम- तीन चरण में चुनाव, पहला फेज 2 मार्च को नोटिफिकेशन, नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 9 मार्च, 27 मार्च को मतदान, 2 मई को मतगणना
Fri, 26 Feb 2021 05:14 PM
आचार संहिता लागू
बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आचार संहिता लागू
Fri, 26 Feb 2021 05:13 PM
खर्च की सीमा
पुड्चेरी में उम्मीदवार अधिकतम 22 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं, अन्य राज्यों यह सीमा 30 लाख रुपए है।
Fri, 26 Feb 2021 05:09 PM
अखबारों में देनी होगी आपराधिक केसों की सूचना
जिन उम्मीदवारों के खिलाफ लंबित आपराधिक केस हैं वे चुनाव प्रचार के दौरान तीन बार अखबारों में सूचना प्रकाशित करेंगे।
Fri, 26 Feb 2021 05:02 PM
नामांकन में अधिकतम 2 लोग
नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवार के साथ केवल 2 लोग होंगे और वाहनों की संख्या भी 2 से अधिक नहीं हो सकती है: मुख्य चुनाव आयुक्त
Fri, 26 Feb 2021 04:59 PM
अजय नाइक बंगाल में चुनाव पर्यवेक्षक
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार में CEO रहे अजय नाइक बंगाल में चुनाव पर्यवेक्षक होंगे
Fri, 26 Feb 2021 04:59 PM
सीसीटीवी की निगरानी में वोटिंग
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में मतदान होगा। सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर होंगे।
Fri, 26 Feb 2021 04:55 PM
पर्याप्त मात्रा में CAPF की तैनाती
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा- संवेदनशील बूथों की पहचान की जा चुकी है। पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी। अडवांस टीमें सभी 4 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में पहुंच चुकी हैं।
Fri, 26 Feb 2021 04:53 PM
रोड शो की होगी इजाजत
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- ऑनलाइन नामांकन की सुविधा होगी। डोर टू डोर में अधिकतम पांच लोग शामिल होंगे, रोड शो की इजाजत होगी
Fri, 26 Feb 2021 04:51 PM
वोटिंग टाइम में 1 घंटे का इजाफा
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा- वोटिंग टाइम में एक घंटे का इंजाफा
Fri, 26 Feb 2021 04:50 PM
चुनाव अधिकारियों का होगा टीकाकरण
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा- चुनाव से पहले सभी चुनाव अधिकारियों का टीकाकरण होगा।
Fri, 26 Feb 2021 04:48 PM
बंगाल में 1 लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- चारों राज्यों में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। बंगाल में एक लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ
Fri, 26 Feb 2021 04:46 PM
824 विधानसभा सीटों पर चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 18 करोड़ से मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल।
Fri, 26 Feb 2021 04:39 PM
बिहार में सफलतापूर्व चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि जून में राज्यसभा की 18 सीटों पर चुनाव कराया गया। इसके बाद बिहार चुनाव की चुनौती थी जिसमें करोड़ों मतदाता थे। कई अधिकारी कोविड से पीड़ित हो गए थे लेकिन उन्होंने ठीक होते ही ड्यूटी जॉइन की। बिहार चुनाव में 57 फीसदी से अधिक मतदान हुआ, जो कि 2015 विधानसभा चुनाव से अधिक था। इसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक थी।
Fri, 26 Feb 2021 04:35 PM
कोविड वॉरियर्स को सैल्यूट
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कोविड वॉरियर्स और चुनाव आयोग के सभी कर्मचारियों की तारीफ की।
Fri, 26 Feb 2021 04:23 PM
विज्ञान भवन पहुंचे अधिकारी
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस बस कुछ ही मिनटों में शुरू होने वाली है। मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य अधिकारी विज्ञान भवन पहुंच चुके हैं।
Fri, 26 Feb 2021 04:09 PM
पश्चिम बंगाल में 7 से 8 चरणों में चुनाव कराए जाने की संभावना
पश्चिम बंगाल में 7 से 8 चरणों में चुनाव कराए जाने की संभावना है। इन राज्यों में मतदाताओं को डिजिटल पहचान पत्र जारी किए गए हैं।
Fri, 26 Feb 2021 03:57 PM
तारीखों के ऐलान से पहले ममता बनर्जी ने मजदूरों की दिहाड़ी में किया इजाफा
चुनावी की तारीखों के ऐलान से पहले ममता बनर्जी ने मजदूरों की दिहाड़ी में किया इजाफा। शाम 4:30 बजे बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा निर्वाचन आयोग।
Fri, 26 Feb 2021 03:37 PM
पोलिंग बूथ में एंट्री से पहले शरीर का तापमान चेक होगा
पोलिंग बूथ में एंट्री से पहले शरीर का तापमान चेक होगा। अधिक तापमान होने पर दूसरी बार एंट्री का मौका मिलेगा। लेकिन दूसरी बार भी तापमान अधिक होने पर शाम को कोरोना पीड़ितों के साथ ही वोटिंग कर सकेंगे।
Fri, 26 Feb 2021 03:36 PM
कोरोना पीड़ित भी कर सकेंगे विधानसभा चुनावों में मतदान
कोरोना पीड़ितों को भी चुनाव में मतदान करने की सुविधा दी जाएगी। हालांकि उन्हें 5 से 6 बजे शाम को ही अलग से मतदान करने की अनुमति होगी।
Fri, 26 Feb 2021 03:34 PM
पोल बूथ के अंदर मौजूद अधिकारियों को करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन
पोल बूथ के अंदर मौजूद अधिकारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें फेस शील्ड, ग्लव्स और सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करना होगा।
Fri, 26 Feb 2021 01:40 PM
बिहार मॉडल पर कराया जाएगा चुनावों का आयोजन
एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनावों में बिहार मॉडल को लागू किया जाएगा। चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों का पहले टीकाकरण होगा।
Fri, 26 Feb 2021 01:36 PM
तमिलनाडु में AIADMK संग चुनाव लड़ेगी बीजेपी
तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला एआईडीएमके और डीएमके के बीच रहेगा। यहां बीजेपी एआईएडीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। राज्य में विधानसभा की 234 सीटें हैं।
Fri, 26 Feb 2021 01:31 PM
असम में बहुमत की पहली सरकार बचाने उतरेगी बीजेपी
बीजेपी ने 2016 में पहली बार असम में बहुमत से सत्ता हासिल की थी। असम में 126 सीटें जीतकर आई बीजेपी के सामने एक बार फिर से सत्ता में लौटने की चुनौती होगी।
Fri, 26 Feb 2021 01:27 PM
तारीखों के ऐलान से पहले ही चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार तारीखों के ऐलान से पहले ही जोरों पर है। 294 सीटों वाले बंगाल में टीएमसी को बीजेपी कड़ी टक्कर दे सकती है।

Fri, 26 Feb 2021 01:24 PM
कोरोना काल में दूसरी बार होंगे विधानसभा चुनाव
कोरोना के दौर में यह दूसरा मौका है, जब विधानसभा चुनाव आयोजित होंगे। इससे पहले अक्टूबर और नवंबर में बिहार में चुनाव हुए थे। बिहार में तीन चरणों में चुनावों का आयोजन किया गया था।
Fri, 26 Feb 2021 01:19 PM
पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में कई चरणों में होंगे चुनाव
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में कई चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। खासतौर पर राजनीतिक हिंसा का शिकार होने वाले बंगाल में चुनाव लंबे चल सकते हैं।
Fri, 26 Feb 2021 01:18 PM
पश्चिम बंगाल में ममता के सामने सत्ता बचाने की चुनौती
इन राज्यों में मार्च-अप्रैल के दौरान चुनाव हो सकते हैं। पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर होगी, जबकि असम में बीजेपी बहुमत वाली अपनी पहली सरकार को बचाने के लिए चुनावी समर में उतरेगी।
Fri, 26 Feb 2021 01:17 PM
पश्चिम बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान
चुनाव आयोग आज शाम 4:30 बजे पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।
Source:https://www.livehindustan.com
नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे। 

****