EPF Nidhi Aapke Nikat Program प्रोग्राम क्या है ?

EPF Nidhi Aapke Nikat Program क्या है? इसका लाभ किसे और कैसे मिलता है?
EPF Nidhi Aapke Nikat Program प्रोग्राम क्या है ?
Nidhi Aapke Nikat Program
ईपीएफ़ओ/पीएफ़ से संबंधित खाताधारको, कर्मचारियो और पेंशनभोगियों के मन में कई ऐसे सवाल होते हैं जिनका जवाब नहीं मिल पाता है| वैसे तो ईपीएफ़ओ की समस्याओ से जुड़ी सिकायत के लिए EPFO (employee provident fund organisation) पोर्टल पर ऑनलाइन सिकायत की जा सकती है लेकिन इसके जवाब हमे तुरंत नहीं मिलते है, और कई बार नहीं भी मिलते है| कई पीएफ़ खाताधारक ऐसे है जिनके पास ऑनलाइन सिकायत करने के साधन नहीं है या उन्हे यह सब प्रक्रिया आती नहीं है| और इसी तरह की परेशानियों को हल करने के लिए ईपीएफ़ओ के द्वारा EPF Nidhi Aapke Nikat Program आयोजित किया जाता है|
“निधि आपके निकट” कार्यक्रम मे हम अपने सवाल पूछ सकते है और अपने सुझाव बता सकते हैं| और वहा ईपीएफ़ओ अधिकारिगण मौजूद होते है इसलिए हमें जवाब तुरंत ही मिल जाता है| जिससे हमारी समस्या का समाधान भी हो जाता है, इस वजह से EPF Nidhi Aapke Nikat Program पीएफ़ खाताधारक के लिए एक अच्छा विकल्प है जहां वे अपने सवालों का जवाब आसानी से प्राप्त कर सकते हैं|
इन चार तरीको से करे अपने पीएफ़ खाता का बैलेंस चेक सिर्फ एक मिनिट मे ….|
When is the EPF Nidhi Aapke Nikat Program organized? निधि आपके निकट प्रोग्राम कब आयोजित किया जाता है ?
[post_ads]
EPF Nidhi Aapke Nikat Program प्रत्येक माह की 10 तारीख को सभी पीएफ फील्ड ऑफिसो में आयोजित किया जाता है| यदि किसी कारणवश 10 तारीख को छुट्टी होती है| जैसे रविवार हो, कोई त्यौहार या शासकीय अवकाश तो उसके अगले दिन यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है| जहा पीएफ़ खाताधारक, पेंशनधारक व ईपीएफ़ओ मेंबर्स अपने सवाल के जवाब पा सकते है और अपने सुझाव भी दे सकते है |
EPFO का अलर्ट , सभी पीएफ़ खाताधारक ध्यान दे …|

Features Of Nidhi Aapke Nikat Program “निधि आपके निकट” प्रोग्राम की विशेषताए |
“निधि आपके निकट” प्रोग्राम मे उन सभी कर्मचारियो, पेंशनधारको, और पीएफ़ खाताधारको की समस्या का समाधान किया जाता है जिंनका किसी भी तरह से EPFO (employee provident fund organisation) संबंध है|
EPF Nidhi Aapke Nikat Program का आयोजन हर महीने की 10 तारीख को किया जाता है | यदि 10 तारीख को किसी कारणवश छुट्टी रहती है तो छुट्टी के अगले दिन इस प्रोग्राम को रखा जाता है|
निधि आपके निकट कार्यक्रम मे कर्मचारियो, पेंशनधारको, और पीएफ़ खाताधारको की समस्या का समाधान उसी दिन कर दिया जाता है |
यदि कोई एसी समस्या है जो मौजूदा अधिकारियों के अधिकार मे नहीं है या उस समस्या पर विचार की जरूरत है एसी समस्याओ को EPF Nidhi Aapke Nikat Program से 25 दिन के भीतर सुलझा दिया जाता है|
[post_ads_2]
ईपीएफ़ पेंशन की गणना कैसे की जाती है ?
निधि आपके निकट प्रोग्राम का पता कैसे लगाएं?
जैसा कि हमने आपको बताया निधि आपके निकट प्रोग्राम प्रत्येक माह की 10 तारीख को सभी पीएफ फ़ील्ड ऑफिस में आयोजित किया जाता है| इसलिए आप अपने नजदीकी फील्ड ऑफिस का पता लगा लें और वहां जाकर आप प्रोग्राम में सम्मिलित हो सकते हैं| अपने नजदीकी फील्ड ऑफिस का पता ऑनलाइन निम्न स्टेप्स को फालो कर लगा सकते हैं |
सबसे पहले EPFO (employee provident fund organisation) के ऑफिशियल वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं|
  • यहा Contact us वाले ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • यहां पर आपके जोनल ऑफिस को सिलेक्ट करें|
  • उसके बाद आपको आपकी फील्ड ऑफिस को चुनना है जहां पर उसकी एड्रेस एवं कांटेक्ट डिटेल दर्शा दी जाएगी|
तो इस तरह से आपको यदि पीएफ़, पेंशन संबंधी कोई सिकायत या सुझाव है तो आप EPF Nidhi Aapke Nikat Program मे सामील हो सकते है और निधि आपके निकट कार्यक्रम का लाभ ले सकते है | 

Source :epfindia.gov.in 

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे। 
*****