अतारांकित प्रश्न संख्या 1760
श्रीमती अम्बिका सोनी
क्या महिला एवं बाल विकास मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) देश में आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की राज्य/संघ राज्य क्षेत्र-वार कुल संख्या कितनी है;
(ख) क्या सरकार आंगनवाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध सेवाओं का उन्नयन करने की योजना बना रही है और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है; और
[post_ads]
(ग) सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय की दरों को बढ़ाने तथा उनकी सेवाओं को नियमित करने के लिए कौन-से नए कदम उठाए गए हैं?
(क) देश में आंगनवाड़ी केंद्रों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों की कुल संख्या का राज्य/संघ राजय क्षेत्र-वार ब्यौरा संलग्न है।
(ख) आंगनवाड़ी सेवा स्कीम के अंतर्गत आंगनवाड़ी भवनों के उन्नयन के लिए प्रति आंगनवाड़ी भवन 2 लाख रुपये, अनुरक्षण के लिए प्रति आंगनवाड़ी भवन 3000 रुपये और फर्नीचर एवं उपकरण के लिए प्रति आंगनवाड़ी 10000 रुपये और प्रति लघु आंगनवाड़ी 7000 रुपये की दर से 5 साल में एक बार निधियां प्रदान की जाती है। आंगनवाड़ी भवनों के उन्नयन, अनुरक्षण, फर्नीचर एवं उपकरण के लिए धन राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को जारी किया जाता है। इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालयों के निर्माण तथा पेयजल की सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को निधियां प्रदान की जाती है। योजना में बुनियादी अवसंरचना सुविधाओं के उन्नयन और सुधार के लिए प्रावधान है।
(ग) सरकार ने 01 दिसम्बर 2018 से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय 3000 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये प्रति माह; लघु आंगनवाड़ी केंदों में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय 2250 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रति माह; आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 2250 रुपये प्रति माह कर दिया है। सरकार ने 01 अक्टूबर 2018 से आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 250 रुपये प्रति माह का निष्पादन संबद्ध प्रोत्साहन भी शुरू किया है। पोषण अभियान के अंतर्गत आईसीडीएस-सीएएस (सामान्य ऐप्लीकेशन सॉफ्टवेयर) का प्रयोग करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को 500 रुपये प्रति माह के निष्पादन संबद्ध प्रोत्साहन का भुगतान किया जाता है। अधिकांश राज्य/संघ राज्य क्षेत्र भी अपने स्वयं के संसाधनों से इन कार्यकर्त्रियों को मौद्रिक प्रोत्साहन दे रहे हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां/सहायिकाएं अवैतनिक कार्यकर्त्री हैं जो मासिक मानदेय के भुगतान पर अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए आगे आती हैं। आंगनवाड़ी कार्यिर्त्रियों/सहायिकाओं की भूमिका को ध्यान में रखते हुए उनको नियमित/स्थायी कर्मचारी के रूप में घोषित करना संभव नहीं है।
[post_ads_2]
क्र . सं . |
राज्य / संघ राज्य क्षेत्र | आंगनवाड़ी केंद्र ( एडब्ल्यूसी ) | आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री ( एडब्ल्यूडब्ल्यू ) | ||
स्वीकृत |
क्रियाशील |
स्वीकृत |
पद में | ||
1 | आंध्र प्रदेश* |
55607 |
55607 |
55607 |
53942 |
2 | तेलंगाना |
35700 |
35634 |
35700 |
34117 |
3 | अरुणाचल प्रदेश |
6225 |
6225 |
6225 |
6225 |
4 | असम* |
62153 |
62153 |
62153 |
60942 |
5 | बिहार |
115009 |
106953 |
115009 |
106953 |
6 | छत्तीसगढ़ |
52474 |
51414 |
52474 |
50030 |
7 | गोवा |
1262 |
1262 |
1262 |
1185 |
8 | गुजरात* |
53029 |
53029 |
53029 |
51524 |
9 | हरियाणा |
25962 |
25962 |
25962 |
25042 |
10 | हिमाचल प्रदेश* |
18925 |
18925 |
18925 |
18759 |
11 | जम्मू और कश्मीर |
30765 |
28460 |
30765 |
28697 |
12 | झारखंड |
38432 |
38432 |
38432 |
37821 |
13 | कर्नाटक |
65911 |
65911 |
65911 |
64519 |
14 | केरल |
33318 |
33244 |
33318 |
33115 |
15 | मध्य प्रदेश |
97135 |
97135 |
97135 |
96236 |
16 | महाराष्ट्र |
110486 |
110219 |
110486 |
105592 |
17 | मणिपुर |
11510 |
11510 |
11510 |
11302 |
18 | मेघालय |
5896 |
5896 |
5896 |
5883 |
19 | मिजोरम |
2244 |
2244 |
2244 |
2244 |
20 | नागालैंड |
3980 |
3980 |
3980 |
3980 |
21 | ओडिशा |
74154 |
72587 |
74154 |
71393 |
22 | पंजाब |
27314 |
27295 |
27314 |
27285 |
23 | राजस्थान |
62010 |
61974 |
62010 |
59550 |
24 | सिक्किम |
1308 |
1308 |
1308 |
1296 |
25 | तमिलनाडु * |
54439 |
54439 |
54439 |
49182 |
26 | त्रिपुरा |
10145 |
9911 |
10145 |
9911 |
27 | उत्तर प्रदेश* |
190145 |
187997 |
190145 |
171245 |
28 | उत्तराखंड |
20067 |
20067 |
20067 |
19526 |
29 | पश्चिम बंगाल |
119481 |
116446 |
119481 |
108059 |
30 | अंडमान और निकोबार |
720 |
720 |
720 |
719 |
31 | चंडीगढ़ ** |
450 |
450 |
450 |
450 |
32 | दिल्ली ** |
10897 |
10897 |
10897 |
9990 |
33 | दादर और नगर हवेली |
302 |
302 |
302 |
302 |
34 | दमन और दीव |
107 |
107 |
107 |
102 |
35 | लद्दाख |
1173 |
1139 |
1173 |
1133 |
36 | लक्षद्वीप |
107 |
107 |
107 |
107 |
37 | पुद्दुचेरी * |
855 |
855 |
855 |
780 |
| कुल |
1399697 |
1380796 |
1399697 |
1329138 | |
30 सितम्बर 2019 तक सूचना
** राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली तथा चंडीगढ़ द्वारा क्रमश: 253 और 50 आंगनवाड़ी केंद्र अभ्यर्पित किए गए हैं।
Source : Rajya Sabha
नोट :- हमारे वेबसाइट indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट indiangovtscheme.com से जुड़े रहे