dav_recruitment_2026-27_notification_out_for_pgt_tgt_prt_posts_apply_online_&_exam_dates

DAV Recruitment 2026-27, Notification Out for PGT, TGT, PRT Posts, Apply Online & Exam Dates

डीएवी कॉलेज प्रबंधकारिणी समिति (DAVCMC) ने सत्र 2027-28 में शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण पदों की भर्ती (DAV Recruitment 2026-27) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।  इस ऑल-इंडिया कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (DAV-CBT) के जरिए PGT, TGT, PRT और गैर-शिक्षण स्टाफ के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

योग्य व इच्छुक उम्मीदवार डीएवी के आधिकारिक पोर्टल davrecruit.davcmc.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

DAV Recruitment 2026-27: मुख्य विवरण (Overview)

विवरणजानकारी
संस्था का नामडीएवी कॉलेज प्रबंधकारिणी समिति (DAVCMC)
परीक्षा का नामDAV-CBT Examination 2026-27
पदPGT, TGT, PRT, नर्सरी टीचर, वेलनेस टीचर एवं अन्य नॉन-टीचिंग पद
आवेदन का तरीकाऑनलाइन मोड
परीक्षा मोडकंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
आधिकारिक वेबसाइटdavrecruit.davcmc.in

dav_recruitment_2026-27_notification_out_for_pgt_tgt_prt_posts_apply_online_&_exam_dates

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

गतिविधि

तिथि
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू16 सितंबर 2026
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि08 अक्टूबर 2026
दस्तावेज़ सत्यापन (DAV सेंटर पर)25 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026
फीस भुगतानसत्यापन स्वीकृत होने के 7 दिनों के भीतर
एडमिट कार्ड जारीनवंबर 2026
CBT परीक्षा तिथिदिसंबर 2026

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

  • PGT (Post Graduate Teacher): संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) के साथ B.Ed. डिग्री आवश्यक।
  • TGT (Trained Graduate Teacher): संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) के साथ B.Ed. अनिवार्य।
  • PRT (Primary Teacher): स्नातक (Graduation) के साथ B.Ed. या प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed.)।
  • Nursery/Pre-Primary Teacher: स्नातक के साथ NTT (Nursery Teacher Training) / B.Ed. (केवल महिला उम्मीदवार)।
  • नॉन-टीचिंग/मिनिस्ट्रियल पद (LDC, Lab Assistant आदि): पदानुसार स्नातक या संबंधित विषय में डिप्लोमा।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • CBT परीक्षा शुल्क: ₹300 (सभी श्रेणियों के लिए)
  • भुगतान का समय: दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म स्वीकृत होने पर शुल्क का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

डीएवी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 3 मुख्य चरणों में संपन्न होगी:

  • चरण 1 – पंजीकरण व सत्यापन: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद प्रिंटआउट निकालकर पास के निर्धारित DAV केंद्र पर प्रमाणपत्रों का सत्यापन।
  • चरण 2 – कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT): दिसंबर 2026 में आयोजित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ‘प्रोविज़नल एलिजिबिलिटी कार्ड’ (PEC) मिलेगा।
  • चरण 3 – डेमो क्लास और साक्षात्कार: PEC कार्डधारक अभ्यर्थी संबंधित DAV विद्यालयों में डेमो व इंटरव्यू में शामिल होंगे।

आवेदन कैसे करें? How to Apply Online

  • आधिकारिक पोर्टल davrecruit.davcmc.in पर जाएं।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर नया पंजीकरण (New Registration) करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण एवं पद की प्राथमिकता दर्ज कर “Form Ready for Verification” पर सबमिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर 16 अक्टूबर 2026 से पहले नजदीकी डीएवी सत्यापन केंद्र पर अपने मूल दस्तावेजों के साथ जाएं।
  • सत्यापन एवं स्वीकृति मिलने के बाद ₹300 परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

Source: https://davrecruit.davcmc.in/index.html

नोट :- हमारे वेबसाइट indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****
लेटेस्‍ट अपडेट के लिए  Facebook — Twitter — Telegram से  अवश्‍य जुड़ें
0 Shares
Share via
Copy link