Machine Tractor Station Yojana in Madhya Pradesh मध्य प्रदेश मशीन ट्रैक्टर स्टेशन योजना

Machine Tractor Station Yojana in Madhya Pradesh मध्य प्रदेश मशीन ट्रैक्टर स्टेशन योजना

राज्य के सभी किसान भाइयों को ये जानकर ख़ुशी होगी कि आप लोगों के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने एक योजना की घोषणा की हैं। इस योजना के नाम “मशीन ट्रैक्टर स्टेशन योजना” रखा गया हैं। इस योजना को कृषि अभियांत्रिकी संचालन कार्यक्रम के तहत संचालित किया गया हैं। ताकि राज्य के किसानों को आधुनिक कृषि यांत्रिक मशीनों (Modern Agricultural Mechanical Machines) द्वारा खेती करने की सुविधा प्रदान की जा सकें। योजना के तहत सरकार द्वारा सभी प्रकार के कृषि यंत्र (जैसे ट्रेक्टर आदि खरीदने) पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे किसानों को बहुत फायदा मिलेगा।

PM Kisan Tractor Yojana 2021 MP

इस योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने 01 अक्टूबर 2014 को शुरू किया था। जैसे की आप जानते होंगे कि मध्य प्रदेश एक कृषि प्रधान देश हैं। इस राज्य की 73% जनसँख्या खेती पर अपनी जीवन-यापन करते हैं। इन्हीं चीजों को देखते हुए मुख्यमंत्री जी कृषकों के लिए कृषि के विकास के लिए कई योजनाओं को शुरू किया हैं। जिसके किसान नयी आधुनिक तकनीकी से खेती कर सकें। जिससे किसानों को खेती के कार्य करने में कम समय लगे। इस योजना का संचालन कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय के अंतर्गत किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग (Department of Farmers Welfare and Agricultural Development) के द्वारा किया जायेगा। 

Machine Tractor Station Yojana

मशीन ट्रैक्टर स्टेशन योजना मध्य प्रदेश का उद्देश्य

Machine Tractor Station Yojana MP List – इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को उनकी कृषि उत्पादकता को बढ़ाना हैं। राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि कार्य करने, कृषि की लागत को कम करने और किसानों की आय को बढ़ाने की सुविधा प्रदान करना हैं। कुछ किसानों की आर्थिक स्थिति (Economic Status of Farmers) कमजोर होने के कारण वो कृषि से संबंधित अच्छे यंत्र नहीं खरीद पाते हैं। और वह किसान अच्छे कृषि यंत्रों से वंचित रह जाते हैं।

आजकल के युग में कृषि कार्य करने के लिए ट्रैक्टर एवं अन्य नवीन उपकरण आ गए हैं। जैसे रिपर कम बाइंडर, रेज्ड बेड प्लांटर, बीज बोन की मशीन, क्यारी बनाने की मशीन इन कृषि यंत्रो के द्वारा कम समय में खेती का कार्य किया जा रहा हैं। और इतने महंगे यंत्रों को किसानों के द्वारा खरीद पाना काफी असम्भव कार्य हैं। राज्य के कई क्षेत्रों में ट्रैक्टर भी किराये पर नहीं मिलता हैं। जिससे इन इलाकों में किसान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। राज्य सरकार द्वारा इन क्षेत्रों में कृषि कार्य करने के लिए किसानों को ट्रैक्टर और कृषि यंत्र निर्धारित दर एवं समय के हिसाब से प्रदान किये जाते हैं। मध्य प्रदेश राज्य में कृषि अभियांत्रिकी निदेशालय के तहत अभी तक 37 जिलों में 275 ट्रैक्टर कृषि कार्य के लिए प्रदान किये गए हैं।

Benefits of Machine Tractor Station Yojana

इस योजना के राज्य के किसानों को होने वाले लाभों का विवरण नीचे किया गया हैं:

  • मशीन ट्रैक्टर स्टेशन योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • इस योजना के तहत किसानों को कृषि कार्य करने के लिए सरकार की तरफ से अच्छे कृषि यंत्र प्रदान किये जायेंगें। जिससे किसानों के समय में बचत होगी।
  • नए कृषि यंत्र आने से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
  • इस योजना के आने से किसानों को खेती करने में काफी सुविधा प्राप्त होगी।

मशीन ट्रैक्टर स्टेशन योजना MP 2021 का कार्य

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गयी Machine Tractor Station Yojana (Tractor Subsidy Scheme) के प्रमुख कार्य हैं, जिनका विवरण नीचे किया गया हैं:

  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी किसानों को किराये पर राज्य सरकार कृषि यंत्र प्रदान करेगी।
  • किसानों को इस योजना के तहत कृषि उपकरण यंत्र राज्य सरकार द्वारा किराये पर नहीं दिया जायेगा। इसके लिए किसानों को ट्रैक्टर भी साथ में लेना होगा।
  • किसानों को कृषि यंत्रों एवं ट्रैक्टर का उपयोग करने से पहले इनका किराया देना होगा।
  • सरकार द्वारा निर्धारित किये गए इस किराये में डीजल तेल, ट्रैक्टर ड्राइवर की मजदूरी और कृषि यंत्रों (Diesel Oil, Tractor Driver’s Wage and Agricultural Equipments) को किराया शामिल हैं।

ट्रैक्टर सब्सिडी योजना मप्र के तहत ट्रैक्टर शुल्क

Tractor Duty under Machine Tractor Station Yojana – इस योजना के तहत सरकार ने ट्रैक्टर का अलग- अलग शुल्क निर्धारित किया हैं, जो नीचे दिया गया हैं।

  • व्हील टाइप ट्रैक्टर 40 अश्वशक्ति का मूल्य –  350 रूपये प्रति घंटा
  • wheel type tractor 41 अश्वशक्ति या उससे अधिक अश्वशक्ति  का मूल्य – 500 रूपये प्रति घंटा
  • व्हील टाइप ट्रैक्टर 40 अश्वशक्ति का मूल्य – 10 रूपये प्रति किलोमीटर
  • wheel type tractor 41 अश्वशक्ति या उससे अधिक अश्वशक्ति का मूल्य – 15 रूपये किलोमीटर

Eligibility Criteria for Machine Tractor Station Yojana

MP मशीन ट्रैक्टर स्टेशन योजना २०२१ के लाभ लेने के लिए आवेदक व्यक्ति को मध्य प्रदेश का होना अनिवार्य हैं, तभी वह नागरिक मशीन ट्रैक्टर स्टेशन योजना का लाभ प्राप्त कर सकता हैं। इसके साथ ही आवेदनकर्ता एक कृषक यानी किसान होना चाहिए।

मशीन ट्रैक्टर स्टेशन योजना 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Online Application for Machine Tractor Station Yojana 2021 – मध्य प्रदेश राज्य में मशीन ट्रैक्टर स्टेशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद, आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें। 
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद “कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय मध्य प्रदेश शासन” का होम पेज (Directorate of Agricultural Engineering Madhya Pradesh Home page) खुल जायेगा।
  • यहाँ पर आपको “खेती के कार्यों के लिए किराये पर शासकीय ट्रेक्टर प्राप्त करना” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।MP Krishi Yantra Subsidy Yojana Online Portal
  • इस विकल्प पर क्लिक के बाद, नया पेज में आपको “आवेदन पत्र हेतु क्लिक करें” के विकल्प पर क्लिक करें।Tractor Subsidy Yojana hetu Avedan Patra
  • अब अगले पेज पर एक आवेदन फॉर्म (Application Form PDF) दिखाई देगा। आवेदन फॉर्म को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें। 

प्रदेश में स्थित कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय की जिलेवार सूची

Machine Tractor Station Scheme Helpline Number

मध्य प्रदेश राज्य में मशीन ट्रैक्टर स्टेशन योजना 2021-22 (प्रधानमंत्री किसान ट्रेक्टर योजना 2021 MP) के बारे में अगर कोई कृषक अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहता हैं तो इस पते या सहायता नंबर (टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर) पर सम्पर्क करें।

  • कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय ,
  • ऑफिस काम्पलैक्स, बी.ब्लॉक, गौतम नगर, चेतक ब्रिज के पास, भोपाल
  • पिन कोड – 462023
  • सहायता नंबर – 0755 -2583313
  • फैक्स नंबर – 0755 -2583631
  • ईमेल आईडी – [email protected]
Source: https://www.mpdage.org/

नोट :- हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com पर ऐसी जानकारी रोजाना आती रहती है, तो आप ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट www.indiangovtscheme.com से जुड़े रहे।

*****