Let’s know how to get instant passport online आइए जाने ऑनलाइन तत्काल पासपोर्ट कैसे बनवाए

आइए जाने ऑनलाइन तत्काल पासपोर्ट कैसे बनवाए 

कुछ महवपूर्ण बिन्दु 

  • भारत में तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करें
  • तत्काल पासपोर्ट 2019 के लिए शुल्क-
  • तत्काल पासपोर्ट 2019 के लिए आवश्यक दस्तावेज-
  • Pasport Seva Portal- तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन-
  • Download: TATKAL-PASSPORT APPLICATION FORM-PDF
  • तत्काल पासपोर्ट के महत्वपूर्ण लिंक-

मित्रों , आज हम आपको बताने जा रहे हैं की “ऑनलाइन तत्काल पासपोर्ट (Online Tatkaal Passport)” कैसे बनवाये।  यदि आपको देश से बाहर कंही कुछ काम है या घूमने जाना हैं , और आपके पास अभी तक पासपोर्ट नहीं है। और न ही आप के पास ज्यादा समय है, की आप पासपोर्ट के लिए आवेदन कर उसका इंतजार करें तो आपके लिए हम यहां इसका समाधान लेके आए हैं। आप ऑनलाइन माध्यम से तत्काल पासपोर्ट (Online Tatkal Passport) के लिए आवेदन करके 10 दिनों में पासपोर्ट प्राप्त कर सकते है। इसके विषय में हमने नीचे आर्टिकल में सभी जानकारी दी हैं।

online+passport

भारत में तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करें

Apply Online for Tatkal Passport In India – यदि कोई व्यक्ति विदेश तुरंत जाना चाहता है और उसे जल्द से जल्द पासपोर्ट चाहिए। तो वह Tatkal Passport 2019 की योजना के माध्यम से ऑनलाइन पासपोर्ट बनवा सकते है। यह तत्काल पासपोर्ट कोई अलग तरीके का पासपोर्ट नहीं है, वह भी और पासपोर्ट जैसे ही होता है। बस यह पासपोर्ट आप जल्दी प्राप्त कर सकते है। बस तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगो को अधिक फीस देनी होगी जिससे व्यक्ति को पांच से दस दिनों में पासपोर्ट मिल जायेगा और वह समय से अपनी विदेश की यात्रा कर सकता है। तत्काल पासपोर्ट ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया को सरकार द्वारा शुरू करने का मुख्य उदेश्य लोगो को आसानी से तत्काल पासपोर्ट उपलब्ध कराना है।

तत्काल पासपोर्ट 2019 के लिए शुल्क-

  • Fees for Tatkal Passport 2019 – सरकार ने इसकी वेबसाइट में भी शुल्क की गणना के लिए सुविधा दी है। आप नीचे दिए लिंक से तत्काल पासपोर्ट के शुल्क की गणना (Calculate Passport Fee) कर सकतें है।
  • 15 से 18 साल के व्यक्ति के लिए 5 साल की वैधता के साथ 36 पेज के पासपोर्ट के लिए फीस 3000 रूपये।
  • दूसरा 15 से 18 साल के व्यक्ति के लिए 10 साल की वैधता के साथ 36 पेज के पासपोर्ट की फीस 3500 रूपये।
  • 15 से 18 साल के व्यक्ति के लिए 10 साल की वैधता के साथ 60 पेज के पासपोर्ट की फीस 4000 रूपये।
  • 18 साल या उसे अधिक उम्र वाले व्यक्ति के लिए 38 पेज के पासपोर्ट की फीस 3500 रूपये।
  • 18 या उससे अध्क साल के व्यक्ति के लिए 10 साल की वैधता के साथ 60 पेज के पासपोर्ट की फीस 4000 रूपये।

तत्काल पासपोर्ट 2019 के लिए आवश्यक दस्तावेज-

Documents Required for Tatkal Passport 2019 – तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजो की सूची निम्न प्रकार से है।

जन्म

प्रमाण

पत्र
10
वी

की

मार्कशीट
वोटर

आईडी

कार्ड
आधार

कार्ड
मोबाइल

नंबर
पासपोर्ट

साइज

फोटो

Pasport Seva Portal- तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन-

Tatkal Passport 2019 Online Application Process – तत्काल पासपोर्ट के आवेदन के लिए आपको कुछ आसान से स्टेप फॉलो करने होंगे। जो निम्न प्रकार हैं:

  • सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट में जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद, आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा। यहां आपको “New User Registration” का विकल्प पर क्लिक करना है। जैसा नीचे दर्शाया गया है।
  • इस पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे – नाम ,पता ,मोबाइल नंबर आदि भरकर “Register” बटन पर क्लिक कर दे।
  • फिर इसके बाद, आपका वेबसाइट पर अकॉउंट बन जायेगा। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद, आप पासपोर्ट सेवा की आधकारिक वेबसाइट पर जाये आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद मौजूदा उपयोगकर्ता लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करे।
  • यूज़र आईडी भरकर लॉगिन करके “आगे बढ़े” के के बटन पर क्लिक करे। लॉगिन करने के पश्चात् “Apply for fresh passport /Reissue of passport” के विकल्प पर क्लिक करे।
  • फिर आपको आगे के पेज पर नए पासपोर्ट या री इश्यू, सामान्य, या तत्काल, 38 पेज या 60 पेज में से चुनना होगा।
  • तत्काल पेज का चुनाव करने के बाद, आगे के पेज पर क्लिक करे। फिर आपको तत्काल पासपोर्ट के लिए फॉर्म भरना होगा।

                         Click here Download TATKAL-PASSPORT APPLICATION FORM

  • फिर फॉर्म भरने के बाद, आपको ऑनलाइन पेमेंट भी करनी होगी। ऑनलाइन पेमेंट पर जाए और निर्धारित फीस जमा करें।
  • इसके बाद, स्क्रीन पर आपके शहर के पासपोर्ट सेवा केंद्रों की सूची दिखाई देगी। इसमें जल्दी मिलने के लिए वाली अपॉइन्टमेंट की तारीख व समय दिया गया होगा।
  • इन्हीं में से किसी एक को सिलेक्ट करें और इमेज के कैरेक्टर अंकित करते हुए “Pay” पर क्लिक करें और अपनी अपॉइन्टमेंट फिक्स करें।
  • इसके बाद, यह आप पेमेंट गेटवे पर जाएगें जहां पर आप दी गई राशि अपने कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से पे कर सकेंगे।
  • अब आपको एक पेज दिखेगा जिसमें आपकी पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइन्टमेंट से संबंधित सभी जानकारी की डिटेल दी गई होगी।
  • इस पेज का प्रिंट ले लें। इसके बाद दिए गए समय में आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र जाना होगा।
  • उसके बाद तुरंत पुलिस वेरीफिकेशन होने के बाद, आप अपना पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

तत्काल पासपोर्ट के महत्वपूर्ण लिंक-

Important Links for Tatkal Passport – आप तत्काल पासपोर्ट की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक्स पर जा सकते है।

पासपोर्ट

अनुलग्नक
/
शपथ

पत्र

डाउनलोड

करें
(Passport Attachment / Affidavit)

Click Here

पासपोर्ट

सेवा

के

अक्सर

पूछे

जाने

वाले

प्रश्न
(Passport Seva FAQ)

Click Here

*****